• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rautela wearing one million dollar diamond jewellery on her birthday
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (16:03 IST)

बर्थडे पर उर्वशी रौटेला ने पहनी डायमंड ज्वेलरी, जानिए कितनी है कीमत

बर्थडे पर उर्वशी रौटेला ने पहनी डायमंड ज्वेलरी, जानिए कितनी है कीमत - rautela wearing one million dollar diamond jewellery on her birthday
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला 25 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उर्वशी रौटेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस को देती रहती हैं। बर्थडे के मौके पर भी उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया है।

 
उर्वशी रौटेला मालदीव में बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्वशी मखमली ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लैक मिनी स्कर्ट में अपनी टोन्ड सेक्सी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। उर्वशी ने एक डबल-लेयर नेकलेस पहना है जो पूरे असली डायमंड से जड़ा हुआ है। 
 
इसके साथ उर्वशी ने हीरे से जड़ित ब्रेसलेट, और चेन के डिज़ाइन के लंबे हीरे के झुमके और बड़े हीरो की अंगूठियां पहनी हुईं हैं थी। उर्वशी के इस पूरे आभूषण को अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर फर्ने वन अमांटो द्वारा डिजाइन किया गया है, जिसकी कीमत एक मिलियन डॉलर है।
 
उर्वशी ने अपने घर पर भी अपना जन्मदिन मनाया था जिस की एक तस्वीर भी अपलोड की है, जिसमें काफी सारे गुब्बारों, कपकेक और थ्री-टियर केक नजर आ रहा है। 
 
अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए उर्वशी ने लिखा, आप सभी को बर्थडे की बधाई देने के लिए धन्यवाद यह एक खूबसूरत दिन है। यह इस बात की याद दिलाता है कि मेरे जीवन में जो सुंदरता है उसके लिए मैं कितनी आभारी हूं। इस महान भावना का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।
 
उन्होंने लिखा, मेरे सभी दोस्तों और परिवार को बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मेरे सभी दोस्तों को विशेष धन्यवाद जो अभी मेरे जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए एफ्फोर्ट्स ले रहे है। मुझे साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, फ्रांस, मॉरीशस, कोलंबिया और कनाडा से संदेश मिल रहे हैं! आप सभी को प्यार।
 
ये भी पढ़ें
मार्च के महीने में घूमने के लिए यहां जा सकते हैं, जानिए 10 बढ़िया जगह