बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ekta kapoor celebrates her 45th birthday
Written By
Last Modified: रविवार, 7 जून 2020 (11:48 IST)

Happy Birthday : पिता की इस शर्त के कारण आज भी सिंगल हैं एकता कपूर

Ekta Kapoor
बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक, एकता कपूर मनोरंजन की दुनिया का जाना-माना हैं। वह कई सीरियल्स की निर्माता-निर्देशक रही हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों का निर्माण भी किया है। एकता कपूर 7 जून को अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एकता कपूर आज भी सिंगल हैं।

 
एक इंटरव्यू के दौरान एकता कपूर ने खुलासा किया था कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की। एकता कपूर ने बताया कि एक बार उनके पिता ने कहा था कि या तो तुम शादी कर लो या फिर काम, तुम्हें दोनों में से किसी एक को चुनना होगा। मैंने काम को चुना था। 
 
मैं शादी नहीं करना चाहती थी इस वजह से मैंने काम को प्राथमिकता दी थी। मेरे वो दोस्त जिनकी शादी हो गई थी वह आज सिंगल है। मैंने पिछले कुछ साल में कई तलाक देखे है। मुझे लगता है कि मुझमें सब्र है, जो अब तक इसका इंतजार कर रही हूं। 
 
बता दें कि एकता कपूर सिंगल मदर हैं। उन्होंने सेरोगसी से बेटे रवि को जन्म दिया है। एकता कपूर जितेंद्र और शोभा कपूर की बेटी हैं। जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर भी सिंगल फादर हैं।
 
ये भी पढ़ें
जॉगिंग के लिए घर से बाहर निकलीं करीना कपूर, देखिए तस्वीरें