बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. eijaz khan and pavitra punia heading for breakup after three years of relationship
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (14:44 IST)

पवित्रा पुनिया और एजाज खान के रिश्ते में आई दरार, खत्म होने जा रही 'बिग बॉस' से शुरू हुई लव स्टोरी!

Bigg Boss Couple
Pavitra Punia Eijaz Khan Breakup: रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में अब तक कई रिश्ते बने हैं। लेकिन अधिकतर यह शो पूरा होने के बाद खत्म भी हो जाते हैं। 'बिग बॉस 14' में एजाज खना और पवित्रा पुनिया बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। शो में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी।
 
शो खत्म होने के बाद भी एजाज और पवित्रा एक दूसरे को डेट कर रहे थष। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि दोनों की लव स्टोरी खत्म होने की कगार पर आ गई है। बताया जा रहा है कि पवित्रा और एजाज के बीच चीजें कुछ सही नहीं चल रही हैं। हालांकि वह साथ रह रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Eijaz Khan (@eijazkhan)

खबरों के अनुसार पवित्रा और एजाज अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सफलता नहीं मिल रही है।  एजाज और पवित्रा ने अपने रिश्ते में आई खटास को लेकर अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Eijaz Khan (@eijazkhan)

एजाज और पवित्रा पिछले 3 सालों से मुंबई के मलाड इलाके में साथ रह रहे हैं। दोनों की उम्रमें करीब 11 साल का फासला है। बावजूद इसके एक्ट्रेस एजाज को हमसफर बनाने के लिए तैयार थीं।
 
एजाज और पवित्रा पुनिया 'बिग बॉस सीजन 14' के दौरान साथ आए थे। शुरुआत में दोनों के बीच काफी झगड़े देखने को मिले थे। हालांकि बाद में दोनों नजदीक आ गए। शो के बाद इन दोनों ने एक-दूसरे को आखिरकार प्रपोज कर दिया था। कई बार दोनों की शादी की भी अफवाह उड़ी थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
केरल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कुल 67 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग