• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Irrfan Khan, Sapna Didi, Ranbir Kapoor
Written By

दीपिका पादुकोण ने साइन की सुपरहीरो की फिल्म, एक्स बॉयफ्रेंड को देंगी जोरदार टक्कर

दीपिका पादुकोण ने साइन की सुपरहीरो की फिल्म, एक्स बॉयफ्रेंड को देंगी जोरदार टक्कर - Deepika Padukone, Irrfan Khan, Sapna Didi, Ranbir Kapoor
'पद्मावत' के बाद दीपिका की अगली फिल्म का इंतज़ार है। अब तक उनकी अगली फिल्म की कोई खबर सामने नहीं आई है। दीपिका पहले अपनी चोट के कारण आराम कर रही थीं। साथ ही उन्हें कोई स्क्रिप्ट भी पसंद नहीं आ रही थी। अब पता चला है कि दीपिका ने अपने लिए फिल्म चुन ली है। 


 
पहले वे एक्टर इरफान खान के साथ फिल्म सपना दीदी करने वाली थीं जिसमें वे गैंगस्टर का रोल निभाने वाली हैं, लेकिन इरफान की बीमारी के कारण फिल्म रूक गई है। इस समय को दीपिका अपने किसी अगले प्रोजेक्ट में लगा सकती थीं। लेकिन उन्हें कोई फिल्म पसंद नहीं आ रही है। इसके अलावा उनकी फीस भी काफी हाई थी। दीपिका की इच्छा है कि वे कोई लाइट फिल्म करें। 


 
खबर है कि उन्होंने फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ एक सुपरहीरो फिल्म साइन की है। फिल्म काफी बड़े पैमाने पर बनाई जानी है। दीपिका ने इस फिल्म को फाइनल किया है और वे अब इसी पर काम करना चाहती हैं। इसके लिए वे काफी उत्साहित भी हैं। फिल्म की बाकी कास्ट, बजट, कहानी अभी किसी चीज़ का खुलासा नहीं हुआ है। साथ ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं हुआ है। 
 
हालांकि अब दीपिका के फैंस खुश हैं कि वे जल्द ही दोबारा बड़े परदे पर नज़र आएंगी। मज़ेदार बात यह है कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी एक सुपरहीरो फिल्म कर रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
क्या अर्जुन रामपाल और मेहर के अलग होने की वजह रितिक की एक्स वाइफ सुज़ैन है?