dipawali
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dangal, Aamir Khan, Box Office

देश-विदेश में... दंगल का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दंगल
आमिर खान की दंगल जहां-जहां प्रदर्शित हुई कामयाबी ने कदम चूमे। फिल्म सभी को पसंद आई चाहे आम आदमी हो या फिल्म समीक्षक। 27 दिनों में भारत में यह फिल्म भारत से 374 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। चार सौ करोड़ कर पाती है या नहीं, इस प्रश्न का जवाब देना बहुत कठिन हो गया है। खैर, सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म यह बन गई है। 
 
विदेश में भी फिल्म ने शानदार सफलता हासिल की है। खासतौर पर यूएसए, कनाडा, यूएई और यूके में फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली है। विदेश से यह फिल्म अब तक 196 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। देश-विदेश का जोड़ किया जाए तो फिल्म 570 करोड़ रुपये का कलेक्शन अब तक कर चुकी है। 
ये भी पढ़ें
बॉक्स ऑफिस... रईस 150 करोड़ और काबिल सिर्फ 80 करोड़