गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. daisy shah becomes the first bollywood actress to get her shooters license
Written By

डेजी शाह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बनीं बॉलीवुड की पहली राइफल शूटर का लाइसेंस पाने वाली एक्ट्रेस

डेजी शाह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बनीं बॉलीवुड की पहली राइफल शूटर का लाइसेंस पाने वाली एक्ट्रेस - daisy shah becomes the first bollywood actress to get her shooters license
Photo : Instagram
डेजी शाह के फैंस के लिए खुशखबरी है। डेजी बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बन गई है जिन्हें राइफल शूटर का लाइसेंस मिला है। वह अब एक्ट्रेस के साथ-साथ राइफल शूटर के तौर पर भी जानी जाएंगी। इस बात की जानकारी खुद डेजी ने दी है।
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मिले शूटर लाइसेंस के साथ डेजी शाह की तस्वीर सामने आई है। डेजी शाह अगले महीने होने जा रही पॉइंट 22 राइफल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
खास बात ये है कि ऐसे पहला मौका होगा जब बॉलीवुड की कोई एक्ट्रेस इस तरह की राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। डेजी ने बीते अप्रैल इंदौर में हुए नेशनल चैंपियनशिप को क्वालीफाइंग किया था।
Photo : Instagram
डेजी शाह आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म रेस 3 में आई थीं। इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।
Photo : Instagram
डेजी शाह के टीवी के सबसे चर्चित और कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 13' में नजर आने की भी खबरें थी। लेकिन डेजी ने इन खबरों को वहज अफवाह बताया है। जब डेजी से इस बारे में पूछा गया कि अगर खुद सलमान खान उन्हें ऑफर दें तो क्या वह तब भी नहीं जाएंगी? 
Photo : Instagram
इस सवाल पर डेजी शाह ने कहा अगर मुझे बिग बॉस 13 का ऑफर आता है तो खुद सलमान खान ही मुझे वहां नहीं जाने देंगे। वो बोलेंगे कि मत जाओ। हालांकि डेजी शाह ने इसके पीछे कोई खास कारण नहीं बताया है।
डेजी शाह जल्द फिल्‍म 'गुजरात 11' से गुजराती में डेब्‍यू करती नजर आने वाली हैं। इसमें वह फुटबॉल कोच के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्‍म में उनके ऑपोजिट प्रतीक गांधी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें
यह चुटकुला आपको शर्तिया लोटपोट करेगा : व्हॉट्सएप ग्रुप पर जब जुड़ी रूपा, मच गई हलचल