• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Box Office, Avengers, Infinity War, 1st day
Written By

अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन किया धमाका, बनाया नया रिकॉर्ड

अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन किया धमाका, बनाया नया रिकॉर्ड - Box Office, Avengers, Infinity War, 1st day
हॉलीवुड फिल्म 'अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' का जो क्रेज था उसे देख अंदाजा लग गया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है, लेकिन धमाके की गूंज इतनी जोरदार रहेगी, किसी ने भी नहीं सोचा था। 
 
इस हॉलीवुड मूवी ने भारत से पहले दिन 31.30 करोड़ रुपया नेट कलेक्शन किया। यदि ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो यह 40.13 करोड़ रुपये है। यह किसी भी हॉलीवुड मूवी का भारत में पहले दिन सर्वाधिक कलेक्शन है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह मूवी सिर्फ 2000 हजार स्क्रीन्स में प्रदर्शित हुई है। 
2018 में यह किसी भी फिल्म का भारत में पहले दिन सर्वाधिक कलेक्शन है। एवेंजर्स के अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन ने 31.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके पहले यह रिकॉर्ड बागी 2 के नाम था जिसने पहले दिन 25.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पद्मवाती तीसरे (19 करोड़), पैडमैन चौथे (10.26 करोड़) और रेड (10.04 करोड़ रुपये) पांचवे नंबर पर है। 
 
अवेंजर्स इन्फिनिटी में उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक सफलता हासिल की है। यह बात तय है कि वीकेंड पर यह फिल्म जोरदार कलेक्शन करेगी और किसी भी हॉलीवुड मूवी का भारत में सर्वाधिक कलेक्शन करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है। 
ये भी पढ़ें
रूस्तम में अक्षय कुमार द्वारा पहनी वर्दी को खरीदने के लिए लगे 30 लाख रुपये