शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Boney Kapoor, Sridevi, Dubai, Dead Body
Written By

बोनी कपूर को दुबई छोड़ने से किया मना... बोनी के बिना ही होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार?

बोनी कपूर को दुबई छोड़ने से किया मना... बोनी के बिना ही होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार? - Boney Kapoor, Sridevi, Dubai, Dead Body
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत ले जाने के लिए क्लियरेंस लेटर मिल गया है। लंबी चल रही प्रक्रिया का आखिरकार अंत हुआ। 
 
अब श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को केमिकल लेप लगाया जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को भारत ले जाया जाएगा। संभव है कि देर रात भारत में श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पहुंचे। 
 
इसी बीच खबर मिली है कि बोनी कपूर को दुबई में ही रूकने का निर्देश दिया गया है। बोनी को क्यों रोका गया है, यह नहीं बताया गया है। संभव है कि बोनी से प्रक्रिया पूरी करवाई जाए और इसके बाद ही दुबई छोड़ने की इजाजत दी जाए। 
 
गौरतलब है कि जब श्रीदेवी की मृत्यु बाथटब में डूबने से हुई थी तो बाथरूम के बाहर कमरे में बोनी कपूर ही मौजूद थे और उन्होंने ही दरवाजा खोलकर श्रीदेवी को सबसे पहले बाथटब में बेसुध अवस्था में पाया था। 
 
ऐसे में अहम सवाल यह पैदा होता है कि क्या श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में बोनी शामिल नहीं हो पाएंगे। बोनी से पुलिस ने लगातार बातचीत की है और उनके बयान की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग की 
ये भी पढ़ें
श्रीदेवी पर बायोपिक बने तो काजोल करे श्री का रोल