शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bipasha Basu Birthday Celebration with Karan Singh Grover
Written By

तो ऐसे सेलीब्रेट किया फिटनेस क्वीन बिपाशा ने अपना बर्थडे

तो ऐसे सेलीब्रेट किया फिटनेस क्वीन बिपाशा ने अपना बर्थडे - Bipasha Basu Birthday Celebration with  Karan Singh Grover
बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक बिपाशा बसु का 7 जनवरी को जन्मदिन था। बिपाशा ने अपने हैंडसम पति करण सिंह ग्रोवर और दोस्तों के साथ मस्ती कर अपना 39वां बर्थडे सेलीब्रेट किया। एक तरफ फैंस उन्हें बधाई दे रहे थे, वहीं दूसरी तरफ बिपाशा भी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए उनके बर्थडे की पल-पल की जानकरी दे रही थीं। 
 
बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियोज़ शेयर कर बताया कि कैसे वो अपना खास दिन मना रही हैं। बिपाशा ने  सबसे पहले अपने पति के साथ मस्ती की वीडियो शेयर की जिसमें बर्थडे सांग चल रहा था। इस पर बिपाशा ने कैप्शन लिखा हां, बर्थडे की मस्ती शुरू हो गई। इसके अलावा उन्होंने उनके हर पोस्ट पर #monkeyprincessbirthday का इस्तेमाल किया। 
 
बिपाशा ने एक केक काटती पिक्चर भी शेयर की और उसमें पहने हुए स्वेटशर्ट के लिए अपनी दोस्त डिजाइनर मोना जयसिंह को थैंक्स कहा। बिपाशा ने केक काटते हुए अपनी फोटो भी शेयर की है। इसके अलावा बर्थडे पार्टी के लिए खाने की तैयारी भी  वीडियो में दिखाई। 
 
फिटनेस क्वीन का बर्थडे उनके जिम में भी सेलीब्रेट किया गया। उसके अलावा बूम्बरैंग वीडियोज़ भी बिपाशा ने शेयर की। बिपाशा ने अपने बर्थडे जमकर सेलीब्रेट किया है और बिपाशा बहुत खूबसूरत लग रही थीं। 
ये भी पढ़ें
पद्मावत की रिलीज डेट पर सस्पेंस बरकरार... पैडमैन-अय्यारी असमंजस में