शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bigg boss contestant ajaz khan arrested by mumbai police for sharing controversial tik tok video
Written By

बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज खान गिरफ्तार, टिक टॉक वीडियो से नफरत फैलाने का लगा आरोप

Big Boss Contestant
पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज खान टिक टॉक पर एक विवादित वीडियो की वजह से मुसीबत में फंस गए हैं। एजाज को एक मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। एजाज को एक साम्प्रदायिक वीडियो की वजह से गिरफ्तार किया गया है।


खबरों के अनुसार एजाज खान को सेक्शन 153A और सेक्शन 67 के तहत गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एजाज को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। एजाज पर एक विवादित वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने का आरोप है।
 
एजाज खान ने हाल ही में झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटना के बाद टिक टॉक के कुछ स्टार्स के साथ एक वीडियो बनाकर शेयर किया था। इस वी‍डियो में मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाते हुए कहा गया था कि अब अगर कोई आतंकी बनता है तो कुछ मत कहना।

एजाज खान पर आरोप है कि उनके द्वारा बनाया वीडियो सांप्रदायिक है। उनका मानना था कि उन लोगों ने कुछ गलत काम नहीं किया है। अभी पुलिस इस मामले में एजाज से पूछताछ कर रही है। 
 
यह पहली बार नहीं है जब एजाज खान का नाम किसी विवाद में सामने आया था। मई के महीने में उन पर एक मॉडल और फैशन शो के आर्गेनाइजर ने मार पिटाई का आरोप लगाया था। मुंबई के वाशी पुलिस थाने में एजाज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा साल 2018 में उनका नाम ड्रग्स मामले में भी सामने आया था।