गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. arjun kapoor tells photographers to stay away from malaika arora house
Written By

मलाइका अरोरा को लेकर पजेसिव हुए अर्जुन कपूर, फोटोग्राफर्स को दी यह नसीहत

मलाइका अरोरा को लेकर पजेसिव हुए अर्जुन कपूर, फोटोग्राफर्स को दी यह नसीहत - arjun kapoor tells photographers to stay away from malaika arora house
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा का नाम पिछले काफी वक्त से एक साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों साथ में पार्टीस और इवेंट में नजर आते रहते हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें सुर्खियों में छाई रहती है। 
 
कहा जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब खबरों के मुताबिक अर्जुन ने मलाइका के घर के बाहर खड़े होने वाले फोटोग्राफर्स को कुछ नसीयत दी है। 
 
अर्जुन कपूर ने फोटोग्राफर्स को कहा है कि वे मलाइका अरोरा के घर के बाहर खड़े होना बंद करें। अर्जुन के पीआर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि हां, अर्जुन ने फोटोग्राफर्स से निवेदन किया कि बिल्डिंग के बाकी लोगों को उनके ऐसा करने से दिक्कत होती है। उन्होंने खुशी-खुशी अर्जुन की बात को माना भी है। 
 
खबर है कि फोटोग्राफर्स रात-रात भर मलाइका के घर के बाहर खड़े रहते थे जिस पर एक्टर ने कहा कि बाहर तस्वीरें खींचने तक ठीक है लेकिन इस तरह किसी के घर के बाहर खड़े रहना गलत है। 
 
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा ने अब तक इस बात का खुलकर ऐलान नहीं किया है कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन फिल्म करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण में इस बात का खुलासा किया है कि दौरान यह बात कही कि अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।