• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Animal actor Manjot Singh saved a girl from committing suicide video goes viral
Last Modified: शनिवार, 6 जनवरी 2024 (14:23 IST)

'एनिमल' फेम मनजोत सिंह हैं रियल लाइफ हीरो, सुसाइड कर रही लड़की की बचाई थी जान, देखिए वीडियो

वायरल वीडियो देखकर लोग मनजोत को रियल लाइफ हीरो कहने लगे हैं

Animal actor Manjot Singh saved a girl from committing suicide video goes viral - Animal actor Manjot Singh saved a girl from committing suicide video goes viral
  • साल 2019 का है वायरल वीडियो
  • यूनिवर्सिटी कैम्पस में बचाई थी जान
  • मनजोत को एनिमल से मिली है लोकप्रियता
Manjot Singh Viral Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की पिछली रिलीज फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। इन दिनों इस फिल्म में रणबीर के चचेरे भाई का रोल निभाने वाले मनजोत सिंह सुर्खियों हैं। मनजोत सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
इस वीडियो में मनजोत आत्महत्या कर रही एक लड़की की जान बचाते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो 2019 का है जब मनजोत ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे थे। वीडियो में ऐक लड़की बिल्डिंग से कूदकर जान देने के लिए तैयार दिख रही है।
वीडियो में दिख रहा है आसपास कई लोग खड़े दिख रहे हैं। जैसी ही लड़की छलांग लगाती है हीरो की तरह मनजोत कूदकर उसका हाथ पकड़ लेते हैं। इससे उस लड़की की जान बच जाती है। इस वीडियो को खुद मनजोत सिंह ने शेयर किया है।
 
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'यह 2019 में हुआ था। एक लड़की आत्महत्या कर रही थी और भगवान की कृपा से मैं उसे बचाने में सक्षम था, मैं सही समय पर सही जगह पर था। हम सभी समस्याओं और कठिनाइयों का सामना करते हैं। कभी-कभी जीना भी साहस का काम है।'
 
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' साल 2023 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म में मनोजत सिंह ने रणबीर कपूर के भाई का किरदार निभाया है, जिनके साथ फिल्म के आखिर में काफी बुरा होता है। हालांकि, रियल लाइफ में मनजोत सच्चे हीरो हैं और उनका ये वीडियो इस बात का सबूत है।
 
ये भी पढ़ें
म्यूजिशियन डेनियल वेबर का लेटेस्ट गाना 'मेमोरीज' हुआ रिलीज