• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Musician Daniel Weber Unveils Emotional Journey in Latest Song Memories
Last Modified: शनिवार, 6 जनवरी 2024 (14:50 IST)

म्यूजिशियन डेनियल वेबर का लेटेस्ट गाना 'मेमोरीज' हुआ रिलीज

बिज़नेस और मैनेजरियल स्किल्स के लिए मशहूर, डेनियल एक म्यूजिशियन भी हैं

म्यूजिशियन डेनियल वेबर का लेटेस्ट गाना 'मेमोरीज' हुआ रिलीज | Musician Daniel Weber Unveils Emotional Journey in Latest Song Memories
  • गाने को आवाज और लिरिक्स डेनियल ने लिखे हैं
  • आर्टिस्ट के रूप में डेनियल की पांचवीं रिलीज़
  • मेमोरीज लिस्टनर्स को आएगा पसंद 
Daniel Weber New Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस नसी लियोनी के पति म्यूजिशियन डेनियल वेबर ने हाल ही में 'मेमोरीज' गाने के रिलीज़ के साथ अपने लेटेस्ट म्यूजिकल प्रोजेक्ट का अनावरण किया है। इस बहुमुखी प्रतिभा ने न सिर्फ लिरिक्स लिखा हैं बल्कि अपनी आवाज़ भी दी है।
 
गाने में डेनियल वेबर ने गिटार स्किल से अपने आर्टिस्टिक एक्सप्रेशन को भी प्रदर्शित किया है। अपने बिज़नेस और मैनेजरियल स्किल्स के लिए मशहूर, डेनियल एक म्यूजिशियन भी हैं और पहले बैंड द डिसपेरोज़ का हिस्सा थे। 'मेमोरीज' सोलो आर्टिस्ट के रूप में डेनियल की पांचवीं रिलीज़ है।
 
'मेमोरीज' डेनियल वेबर के म्यूजिक वीडियो के बढ़ते कलेक्शन में एक और गाना है। जेम्स थॉमस द्वारा निर्देशित और लॉस एंजिल्स में शूट किया गया म्यूजिक वीडियो, गाने के एसेंस को कॉम्प्लिमेंट करते हुए विजुअल नैरेटिव में क्रिएटिविटी को जोड़ता है। 
 
जो चीज़ 'मेमोरीज' को अलग करती है, वह न सिर्फ डेनियल वेबर की आर्टिस्टिक स्किल है बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री में हॉलीवुड के प्रसिद्ध नामों की भागीदारी भी है।
 
डेनियल वेबर चाहते हैं कि 'मेमोरीज़' लिस्टनर्स को पसंद आएगा। साथ ही उनकी म्यूजिकल वर्सेटिलिटी और पैशन को प्रदर्शित करेगा। गाने के इमोशनल लिरिक्स, एक्सप्रेसिव वोकल और स्किलफूल गिटार कॉर्ड का मिश्रण म्यूजिशियन के रूप में उनके स्किल्स को बढ़ाता है। म्यूजिक के अलावा, डेनियल और उनकी पत्नी सनी लियोनी साथ में मिलकर कई बिज़नेस वेंचर्स भी मैनेज करते हैं।
ये भी पढ़ें
मकर संक्रांति का चटपटा चुटकुला : पति-पत्नी और वो