शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. agastya nanda and suhana khan all set for bollywood debut
Written By
Last Updated : शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (16:48 IST)

क्या अगस्त्य नंदा और सुहाना खान साथ में करने जा रहे बॉलीवुड डेब्यू?

Suhana Khan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और शाहरुख कान की बेटी सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा बीते कई दिनों से चल रही है। कुछ दिन पहले दोनों को फिल्मकार जोया अख्तर के ऑफिस के बाहर देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों के डेब्यू की चर्चा जोरों पर है। 
 
चर्चा है कि जोया अख्तर 'द आर्चीज' नाम की फिल्म बना रहीं हैं। बीते दिनों जोया ने इस फिल्म की घोषणा भी कर दी है। जोया का यह प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। 
 
खबरों के अनुसार इस फिल्म से अगस्त्य नंदा अपनी फिल्मी पारी शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म में वह आर्ची के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सुहाना खान भी दिखाई देंगी।
 
बताया जा रहा है कि अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के अलावा गैर फिल्मी बैकग्राउंड के बच्चे भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। जोया अख्तर ने इस फिल्म के लिए कई यंग लड़के और लड़कियों का ऑडिशन लिया है। फिल्म में सुहाना, इंडियन और वेस्टर्न दोनों लुक्स में दिखाई देने वाली हैं।
ये भी पढ़ें
'गहराइयां' की सफलता का जश्न मनाने परिवार के पास रवाना हुईं दीपिका पादुकोण, बैंगलोर की भरी उड़ान