• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. actress dolly sohi dies due to cervical cancer hours after sister amandeeps death
Last Modified: शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (10:52 IST)

सर्वाइकल कैंसर की वजह से एक्ट्रेस डॉली सोही का निधन, कुछ घंटे पहले हुई थी बहन अमनदीप की मौत

दोनों बहनों के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है

actress dolly sohi dies due to cervical cancer hours after sister amandeeps death - actress dolly sohi dies due to cervical cancer hours after sister amandeeps death
Dolly Sohi and Amandeep Sohi passes away: मनोरंजन जगत से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। टीवी की दो एक्ट्रेस बहनों का कुछ ही घंटों के अंतराल में निधन हो गया है। 'झनक' फेम एक्ट्रेस डॉली सोही का 48 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हो गया है। इससे पहले बीती रात उनकी बहन अमनदीप सोही भी दुनिया को अलविदा कह गईं। 
 
अमनदीप सोही का पीलिया का इलाज चल रहा था। दोनों बहनों के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अमनदीप और डॉली के परिवार ने उनके दुखद निधन के बारे में आधिकारिक बयान शेयर किया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dolly Sohi (@dolly_sohi)

डॉली के परिवार ने लिखा, हमारी प्यारी डॉली आज सुबह-सुबह अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गई है। हम इस नुकसान से सदमे की स्थिति में हैं। अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dolly Sohi (@dolly_sohi)

डॉली के भाई अमनदीप ने इंडिया टुडे संग बात करते हुए कहा, डॉली का आज सुबह लगभग 4 बजे निधन हो गया। डॉली और अमनदीप दोनों को मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल अमनदीप का निधन हो गया और अब डॉली का। हम पूरी तरह से तबाह हो गए है। 
 
बता दें डॉली सोही को टीवी सीरियल 'पीरिणीति' से जबदस्त पहचान मिली थी। वह भाभी, कलश, मेरी आशिकी तुम से ही और कुमुम जैसी कई टीवी शोज में नजर आ चुकी थीं। वहीं अमनदीप सोही बदतमीज दिल जैसे टीवी शोज में नजर आई थीं। 
ये भी पढ़ें
योद्धा का नया गाना तेरे संग इश्क हुआ में दिखी सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना की रोमांटिक केमिस्ट्री