सत्यजीत रे को गूगल डूडल ने किया याद
सर्च इंजन गूगल ने भारत के महान फिल्मकार सत्यजीत रे को उनके जन्मदिन (2 मई) पर याद कर उनकी एक फिल्म के दृश्य का डूडल पेश किया है। डूडल में सत्यजीत रे की महानतम फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ के मुख्य चरित्र अपू और दुर्गा को दिखाया गया है।
पाथेर पांचाली सत्यजीत रे की पहली फिल्म थी और इसे दुनिया भर में सराहा गया। आज भी यह फिल्म कई विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है। सत्यजीत रे ने नौकरी करते हुए यह फिल्म बनाई। उनकी शनिवार और रविवार छुट्टी रहती थी तब वे इसकी शूटिंग करते थे। यह फिल्म विभूतिभूषण बंदोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित थी।कई फिल्म, लघु फिल्म, वृत्तचित्र बनाने वाले सत्यजीत रे की दुनिया विश्व के महानतम फिल्मकारों में होती है।