मंगलवार, 22 जुलाई 2025
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
  6. माय नेम इज़ खान : फर्स्ट लुक
Written By समय ताम्रकर

माय नेम इज़ खान : फर्स्ट लुक

माय नेम इज़ खान
IFM
लोकप्रियता के मामले में शाहरुख खान अभी भी सबसे आगे हैं। ये बात उस समय फिर से एक बार ‍साबित हो गई जब फॉक्स स्टार स्टुडियो ने शाहरुख अभिनीत फिल्म ‘माय नेम इज़ खान’ के वितरण अधिकार महँगे दामों में खरीद लिए। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं।

करण जौहर और शाहरुख की जोड़ी ने हमेशा सफलता पाई है। शाहरुख-काजोल की लोकप्रिय और कामयाब जोड़ी ‘माय नेम इज़ खान’ में वर्षों बाद दिखाई देगी। शाहरुख खान इसमें रिज़वान खान नामक युवक की भूमिका निभा रहे हैं। वे अमेरिका में रहने वाले ऐसे मुसलमान बने हैं जो 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के बाद कई समस्याओं से घिर जाता है।

फॉक्स स्टार स्टुडियो की ओर से कहा गया कि फिल्म की कहानी में यूनिवर्सल अपील है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस फिल्म के अधिकार खरीदे हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि शाहरुख और करण ने 98 करोड़ रुपए में वितरण अधिकार बेचे हैं और ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी डील में से एक है।