• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. फोकस
  4. Why Katrina Kaif refused to do movie Barfi, was priyanka chopra the resason
Written By

बर्फी क्यों ठुकराई थी कैटरीना कैफ ने? क्या प्रियंका चोपड़ा से डर गई थीं?

बर्फी क्यों ठुकराई थी कैटरीना कैफ ने? क्या प्रियंका चोपड़ा से डर गई थीं? - Why Katrina Kaif refused to do movie Barfi, was priyanka chopra the resason
बर्फी रणबीर कपूर और अनुराग बसु की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। 2012 में प्रदर्शित यह फिल्म न केवल फिल्म समीक्षकों को पसंद आई थी बल्कि आम दर्शक ने भी इसे पसंद कर बॉक्स ऑफिस पर हिट बनाया था और ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। 
 
बर्फी एक लड़के और दो लड़कियों की कहानी है। लड़का मूक-बधिर है और एक लड़की ऑटिस्टिक नामक बीमार से ग्रसित है। दूसरी लड़की पूरी तरह ठीक है। 
 
निर्देशक अनुराग बसु को एक हीरो और दो हीरोइनों की तलाश थी। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ को लेकर फिल्म बनाने का निर्णय लिया। कैटरीना को उस रोल के लिए चुना गया था जो बाद में इलियाना डीक्रूज ने निभाया था। कैटरीना इस रोल को लेकर खासी उत्साहित थीं। दूसरी हीरोइन की तलाश जारी थी। 


 
बसु दूसरी हीरोइन (प्रियंका वाले रोल के लिए) नया चेहरा तलाश रहे थे। उनका मानना था कि यदि लोकप्रिय चेहरा लिया तो लोग फिल्म देखते समय उस किरदार से कनेक्ट नहीं हो पाएंगे, लेकिन उनकी पत्नी ने प्रियंका चोपड़ा का नाम सुझाया जिसके लिए अनुराग तैयार नहीं हुए। 
 
जब अनुराग किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे तो उन्होंने प्रियंका को ही चुनने का फैसला लिया। प्रियंका स्क्रिप्ट और रोल के बारे में जान कर बेहद खुश हुईं और उन्होंने फौरन हां कह दिया। 


 
प्रियंका की जैसे ही फिल्म में एंट्री हुई कैटरीना कैफ असहज हो गईं। उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला ले लिया। कारण पूछा तो उन्होंने कुछ भी नहीं बताया। कहा जाता है कि कैटरीना ने महसूस किया कि प्रियंका पॉवरफुल एक्ट्रेस हैं और उनके सामने वे यानी कि कैटरीना फीकी लगेंगी। साथ ही उन्हें प्रियंका वाला रोल ज्यादा पॉवरफुल लगा। 


 
कैटरीना ने फिल्म छोड़ दी तो फिल्म की प्लानिंग पर असर हो गया। शूटिंग की तारीख नजदीक ही थी। अनुराग बसु ने कई हीरोइनों से संपर्क किया। असिन से भी बात की, लेकिन कोई हीरोइन इसके लिए तैयार नहीं हुईं। सभी का कहना था कि झिलमिल का, यानी प्रियंका वाला रोल ज्यादा अच्छा है। 
 
प्रियंका को जब यह बात पता चली तो वे श्रुति घोष नामक किरदार, जिसे कि बाद में इलियाना ने अदा किया, निभाने को तैयार हो गईं क्योंकि वे चाहती थीं कि फिल्म की शूटिंग जल्दी शुरू हो। फिल्म अटकना नहीं चाहिए। 
 
अनुराग बसु को जब नामी हीरोइनों ने फिल्म करने से मना कर दिया तो उन्होंने ऐसे चेहरे को लेने का निर्णय लिया जिसके बारे में हिंदी दर्शक ज्यादा नहीं जानते हो। साउथ इंडियन एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज से बात की और वे तैयार हो गईं। 
 
आखिरकार झिलमिल चटर्जी का किरदार प्रियंका ने ही निभाया और श्रुति घोष सेनगुप्ता के किरदार में इलियाना नजर आईं। इलियाना की एक्टिंग की भी तारीफ हुई। उनका रोल भी बढ़िया था। 
 
बर्फी को ठुकराकर कैटरीना के मुंह का जायका बिगड़ा या नहीं, ये तो वे ही बता सकती हैं। बहरहाल, इलियाना को फायदा मिल गया और हिंदी फिल्मों में उनकी भी पहचान बन गई। 
ये भी पढ़ें
रितेश देशमुख के साथ कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकती हैं तमन्ना भाटिया