• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra weight gain 9 kg after breakup and gone to depression
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (14:51 IST)

ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आ गई थीं प्रियंका चोपड़ा, बढ़ गया था 9 किलो वजन

ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आ गई थीं प्रियंका चोपड़ा, बढ़ गया था 9 किलो वजन - priyanka chopra weight gain 9 kg after breakup and gone to depression
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी के कई अहम खुलासे किए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसे दौर को लेकर बात की है जिसमें उन्होंने अपनी लव लाइफ और ब्रेकअप का दर्द बयां किया है।

 
दरअसल बात साल 2016 की है जब प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क गई थीं, तब वह बहुत कठिन दौर से गुजर रही थीं। एक तरफ वह अपने ब्रेकअप से निपट रही थीं और दूसरी तरफ कुछ टाइम पहले ही 2013 में पिता डॉ. अशोक चोपड़ा को खोने का गम उन्हें अंदर ही अंदर परेशान कर रहा था।
 
प्रियंका चोपड़ा के लिए वो कठिन वक्त ऐसा था कि उन्होंने खुद को बाहरी दुनिया से आइसोलेट कर लिया था और वह केवल अपने टेलीविजन शो क्वांटिको की शूटिंग के लिए बाहर जाती थीं। अपने दर्दनाक ब्रेकअप का सामना करते हुए उस वक्त अभिनेत्री प्रियंका का लगभग 9 किलोग्राम वजन भी बढ़ गया था।
 
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि न्यूयॉर्क में टेलीविजन शो कॉन्टिको करने के दौरान उनका बुरा समय चल रहा था। इस समय न सिर्फ उनका ब्रेकअप हुआ था बल्कि कुछ समय पहले उनके पिता अशोक चोपड़ा का निधन भी हुआ था। उन्होंने लिखा, मैं बहुत दुखी महसूस कर रही थी। मुझे अकेलापन लगता था। दुख होता था और चिड़चिड़ी हो गई थी। कोई समझ नहीं पा रहा था कि मेरे अंदर क्या चल रहा है। क्योंकि मैंने कभी किसी के बारे में नहीं बताया था।
 
यह बात प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में लिखी है। इसे लेकर उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा से भी बात नहीं की थी। उन्होंने अपने अंदर इतना दुख छुपाया हुआ था कि वो डिप्रेशन में तक आ गई थीं।
 
एक अन्य चैप्टर में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड अभिनेत्री बनने की चाहत के बारे में बात की। कैसे उन्हें तब नौकरी करने की  सलाह दी गई थी। प्रियंका ने बताया कि जिस पहली महिला से वो मिलीं, उन्होंने सुझाव दिया कि उनको अपने प्रपोर्शन को ठीक करना चाहिए और उनके मैनेजर भी इस विचार से सहमत हुए थे। 
 
प्रियंका ने एक और घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक डायरेक्टर ने उन्हें प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी थी। वह काम के सिलसिले में एक डायरेक्‍टर से मिलने पहुंची थी। प्रियंका लिखती हैं, बातचीत हो रही थी और वह खड़ा हुआ और मुझसे अपने आपको घूम कर दिखाने को कहा। मैं घूमी और काफी देर घूरने के बाद वो बोला अगर एक्ट्रेस बनना चाहती हो तो शरीर के कुछ हिस्सों की प्लास्टिक सर्जरी करानी होगी।
 
ये भी पढ़ें
Bigg Boss 14 : 14 लाख का चेक लेकर फिनाले में पहुंचीं राखी सावंत! एली गोनी का फूटा गुस्सा