गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Bollywood’s 100 Crore club

बॉलीवुड सौ करोड़ क्लब... 17 खास बातें

बॉलीवुड सौ करोड़ क्लब... 17 खास बातें | Bollywood’s 100 Crore club
1
सौ करोड़ क्लब यानी ऐसा क्लब जिसमें भारतीय सिनेमाघरों से सौ करोड़ रुपये या इससे ज्यादा का कलेक्शन (ऑल इंडिया नेट कलेक्शन) करने वाली फिल्में शामिल हैं। फिल्म रईस इस क्लब की सबसे ताजा सदस्य है। अब तक 51 फिल्में इस क्लब में शामिल हो चुकी हैं। 

2
सौ करोड़ क्लब के किंग सलमान खान खान हैं। उनकी दस फिल्में इस क्लब में शामिल हैं जो साबित करती हैं कि वर्तमान में वे नंबर वन स्टार हैं।  

3
अभिनेताओं की बात की जाए तो शाहरुख खान की 7, अक्षय कुमार और अजय देवगन की 6, आमिर खान की 5, रितिक रोशन और रणबीर कपूर की 3-3 फिल्में शामिल हैं। 




 

4
करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण इस क्लब की क्वीन्स हैं। दोनों की 6-6 फिल्में इस क्लब में शामिल हैं। 
 
5
हीरोइनों में प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा की 5-5 फिल्में, कैटरीना-जैकलीन-असिन की 4-4 और अनुष्का शर्मा की 3 फिल्में शामिल हैं। 

6
इस क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म है आमिर खान की 'गजनी'। 2008 में इस फिल्म ने 114 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
 
 
 

7
2008 में एक, 2009 में एक, 2010 में दो, 2011 में पांच, 2012 में नौ, 2013 में आठ, 2014 में नौ, 2015 में सात और  2016 में आठ फिल्में इस क्लब में शामिल हुईं। 2017 में रईस इस क्लब का हिस्सा बनी, लेकिन अभी यह वर्ष समाप्त होना बाकी है। 

8
दंगल (385 करोड़ रुपये) का कलेक्शन कर इस क्लब में सबसे ज्यादा है। 

9
सन ऑफ सरदार और जब तक है जान, दिलवाले और बाजीराव मस्तानी तथा ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय एक दिन प्रदर्शित हुईं और सौ करोड़ क्लब का सदस्य बनीं। 
 
 
 

10
दंगल, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, धूम 3, प्रेम रतन धन पायो और हैप्पी न्यू ईयर मात्र तीन दिन में ही सौ करोड़ क्लब की सदस्य बन गईं। सबसे तेज। 

11
सबसे ज्यादा समय 'रेस 2' ने लिया। 63 दिनों के बाद यह फिल्म सौ करोड़ का हिस्सा बनी। 

12
सिंघम ने 50 और बोल बच्चन ने 45 दिन लिए। 

 
 
 

13
फिल्म निर्देशकों की बात की जाए तो रोहित शेट्टी की पूरी 6 फिल्में इस क्लब में जगमगा रही हैं। सबसे सफल निर्देशक। 

14
राजकुमार हिरानी, कबीर खान, संजय लीला भंसाली और एआर मुरुगदास की दो-दो फिल्में शामिल हैं। 

15
बाहुबली एकमात्र दक्षिण भारतीय डब फिल्म है जो इस क्लब की शोभा बढ़ा रही हैं। 
 
 
 

16
फास्ट एंड फ्यूरियस 7 और द जंगल बुक ने भी सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था, लेकिन हॉलीवुड फिल्म होने के कारण वे इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं। 

17
फराह खान एकमात्र ऐसी महिला निर्देशक हैं जिनकी फिल्म (हैप्पी न्यू ईयर) सौ करोड़ क्लब में शामिल है।