• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. lose weight by these 3 exercises
Written By

वजन कम करना है? तो ये 3 एक्सरसाइज आपके बड़े काम की हैं

वजन कम करना है? तो ये 3 एक्सरसाइज आपके बड़े काम की हैं - lose weight by these 3 exercises
वजन जैसे ही थोड़ा भी ज्यादा बढ़ने लगे, उस पर तुरंत ही ध्यान देकर अगर आप व्यायाम शुरू देंगे, तो जल्द ही बढ़ते वजन पर नियंत्रण पा सकते हैं। आइए, हम आपको बताते हैं तीन ऐसी एक्सरसाइज जो बढ़ते वजन को रोकने में सहायक होती है। लेकिन यदि आपको किसी तरह की कोई शारीरिक समस्या व परेशानी हो, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन 3 एक्सरसाइज को करें।
 
एक्सरसाइज करने से पहले यह भी ध्यान रखें कि इससे एक घंटा पहले नींबू पानी और कुछ फाइबर बिस्कुट खा लें, ऐसा करने से व्यायाम करते हुए आप जल्द नहीं थकेंगे।
 
1 स्किपिंग : यानी की रस्सी कूदना, ऐसा माना जाता है कि 10 मिनट तक रस्सी कूदना 8 मिनट तक दौड़ने के बराबर होता है। रोजाना 10-15 मिनट रस्सी कूदने से आपकी 200-300 कैलोरी बर्न होती है। इस तरह आप सप्ताह में 1000 प्लस कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
 
2 तैरना : तैरना भी एक तरह से एक्सरसाइज ही है, जो आपके वजन को कम करने में मदद करती है। तैरने से पूरी बॉडी का वर्कआउट हो जाता है, साथ ही इससे मांसपेशियां भी टोन होती हैं। माना जाता है कि एक घंटे की स्विमिंग से आप 400 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
 
3 वॉक करना: जो लोग जिम नहीं जा सकते और व्यायाम के लिए अलग से समय नहीं निकाल सकते, उनके लिए नियमित वॉक करना भी एक्सरसाइज से कम नहीं हैं। एक्सपर्ट ने अनुसार कोई भी व्यक्ति अपनी फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाकर आपनी फिटनेस इंप्रूव कर सकता हैं।