शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. How To Upper Lips Hair Remove
Written By

जानें अपर लिप्स हेयर रिमूवल के 6 तरीके

जानें अपर लिप्स हेयर रिमूवल के 6 तरीके - How To Upper Lips Hair Remove
आईब्रोज़, वैक्सिंग, फेशियल के अलावा ब्यूटी का एक महत्वपूर्ण भाग है अपरलिप्स हेयर रिमूवल। यहां हमने तैयार की है उन तरीकों की लिस्ट, जिनके जरिए आप अपने अपरलिप्स क्लीन कर सकते हैं। जानिए यह 5 तरीके जो सामान्य तौर पर अपरलिप्स के लिए अपनाए जाते हैं - 
 
1 थ्रेड - थ्रेड यानि धागे के प्रयोग से आईब्रोज और अपरलिप्स बना सबसे ज्यादा अपनाया जाने वाला तरीका है जो काफी आसान और किफायती भी है। इसमें आपको मामूली दर्द या खिंचाव महसूस हो सकता है और अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो वह लाल हो सकती है।
 
2 वैक्स - सामान्य या कटोरी वैक्स के माध्यम से आप मूंछ के बाल साफ कर सकते हैं, बस इसमें आपको एक बार दर्द या तेज खिंचाव महसूस होता है। इसमें थ्रेडिंग के मुकाबले समय कम लगता है और पैसा अधिक।
 
3 रेजर - रेजर से भी यह कार्य किया जा सकता है लेकिन इसके प्रयोग के बाद बालों की ग्रोथ कड़क होती है, जो आगे तकलीफदेह हो सकती है। इसका प्रयोग प्रमुख रूप से पुरुषों में ही किया जाता है।
 
4 हेयर रिमूवल क्रीम - सामान्य तौर पर हाथ या पैरों के बालों के लिए इसका प्रयोग होता है, लेकिन कई बार अपरलिप्स के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। इसके प्रयोग से जल्दी नए बाल आ जाते हैं। संवेदनशील त्वचा पर यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। 
 
5 एपिलेटर - चेहरे व त्वचा के बालों को हटाने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन इसे खरीदना आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है। हालांकि एक बार खरीदने के बाद यह मशीन हमेशा प्रयोग की जा सकती है।
 
6 लेजर - लेजर ट्रीटमेंट के जरिए आप इन बालों से स्थायी रूप से निजात पा सकते हैं, लेकिन कई बार त्वचा पर इसके दुष्प्रभाव भी देखे जाते हैं और त्वचा जल भी सकती है। यह तरीका काफी महंगा भी है।