शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. 3 effective beauty tips to make finger nails grow fast
Written By

नाखूनों को जल्दी लंबे करने के 3 असरदार ब्यूटी टिप्स

नाखूनों को जल्दी लंबे करने के 3 असरदार ब्यूटी टिप्स - 3 effective beauty tips to make finger nails grow fast
लंबे नाखून हर महिला रखना चाहती है लेकिन अगर इन्हें टूटने से बचाए बिना लंबा करना इतना  आसान होता, तो सभी लड़कियों के नाखून आपको लंबे ही दिखते। कई लड़कियों के नाखून लंबे  होते ही टूटने लगते हैं। ऐसा अक्सर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण होता है। आइए, हम आपको बताएं नाखूनों को जल्दी लंबा करने के 3 असरदार तरीके-
 
1. संतरे का जूस
संतरे के जूस को दस मिनट तक अपने नाखूनों पर लगाएं फिर हाथों को गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपके नाखून जल्द ही बढ़ने लगेंगे।
 
2. ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल से नाखूनों की मालिश करने से भी वे जल्दी बढ़ते है। ऑलिव ऑयल विटामिन ई से भरपूर होता है जो कि नाखूनों को पोषण प्रदान करता है और खून का फ्लो नाखूनों तक बढ़ाता है।
 
3. लहसुन
नाखूनों को बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल एक बेहतरीन उपाय है। लहसुन को दो टुकड़ों में काट कर उसे 10 मिनट तक अपने नाखूनों पर रगड़ें। ऐसा करने से आपके नाखून कुछ ही दिनों में अच्छे खासे बढ़ जाएंगे।