• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. No toll tax within 60 km on highways in next 3 months: Nitin Gadkari
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 मार्च 2022 (17:31 IST)

अब नेशनल हाईवे पर 60 KM में देना होगा सिर्फ 1 बार टोल, आधारकार्ड बनेंगे पास

अब नेशनल हाईवे पर 60 KM में देना होगा सिर्फ 1 बार टोल, आधारकार्ड बनेंगे पास - No toll tax within 60 km on highways in next 3 months: Nitin Gadkari
अगर आप बार-बार लगने वाले टोल टैक्स से परेशान हैं तो आपके लिए खुशखबर है। अब हाईवे पर सफर करना सस्ता हो सकता है और बार-बार टोल देने के लिए रुकने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि अब 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 ही टोल प्लाजा रहेगा। स्थानीय लोगों के लिए आधार कार्ड पास बन जाएंगे जिनसे उन्हें टोल में छूट मिलेगी।
 
इसके अलावा सभी टोल प्लाजा हटा लिए जाएंगे और लोगों को एक बार ही इस रेंज में टोल देना होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार की कई अहम योजनाओं की जानकारी दी। 
 
उन्होंने कहा कि अब नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा की संख्या सीमित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसी शिकायतें मिलती हैं जिसमें 10 किलोमीटर की रेंज में ही दूसरा टोल टैक्स देना पड़ता है, जो गलत है और अवैध है। 
अब लोगों को 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक बार ही टोल देना होगा। अब इतने किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 टोल प्लाजा काम करेगा। बाकी सभी टोल प्लाजा हटाए जाएंगे. यह काम अगले 3 महीने के अंदर किया जाएगा।
 
आधार कार्ड बनेंगे पास : नितिन गडकरी ने बताया कि अक्सर हाईवे के किनारे रहने वाले लोगों की शिकायत होती थी कि उन्हें एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए भी टोल देना पड़ता है जबकि वह आसपास ही रहते हैं। इस समस्या के समाधान पर भी काम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को टोल नहीं देना होगा। उन्हें एक पास दिया जाएगा, जिसे दिखाकर वह हाईवे पर फ्री में सफर कर सकेंगे। आधार कार्ड ही उनके पास बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें
Lockdown और Corona काल की याद दिलातीं 10 खास तस्वीरें...