शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. honda launches new honda cb shine sp know price features and mileage
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 20 नवंबर 2015 (12:29 IST)

Honda ने लांच की नई सीबी शाइन स्मार्ट पावर, ये हैं फीचर्स.....

Honda ने लांच की नई सीबी शाइन स्मार्ट पावर, ये हैं फीचर्स..... - honda launches new honda cb shine sp know price features and mileage
होंडा ने अपनी नई बाइक लांच की है। सीबी शाइन स्मार्ट पावर नाम से इस बाइक को लांच किया गया है। यह बाइक सीबी शाइन की जगह लेगी। अगर फीचर्स की बात की जाए तो इमसें स्टार्ट के साथ ही स्टॉप बटन की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा इमसें नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

हेटलाइट काउल, नया टेल लैंप, ब्लैक ग्रैब रेल, फुल चेन कवर और क्लियर लैंस इंडिगेटर जैसे फीचर भी इस शानदार बाइक में हैं। अगर इंजन की बात की जाए तो इसमें 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन लगा हुआ है। साथ ही बाइक में इको टेक्नोलॉजी का प्रयोग भी किया गया है।
अगले पन्ने पर, ये फीचर आपको बना देगा दीवाना... 
 
नई होंडा सीबी शाइन स्मार्ट पावर में एक खास फीचर है, वह यह कि अगर बाइक को आप काफी देर तक स्टार्ट खड़ी रखेंगे तो यह अपने आप बंद हो जाएगी और क्लच छोड़ने फिर स्टार्ट हो जाएगी। 
अगले पन्ने, माइलेज में भी भारी...  
 
अगर माइलेज की बात तो कंपनी के मुताबिक होंडा सीबी शाइन एसपी का माइलेज 65 किलोमीटर प्रतिलीटर का है, जो इस सेगमेंट का खास आकर्षण है। 5‍ स्पिलिट अलॉय व्हील से लैस यह बाइक अपने सैगमेंट में हीरो स्पलेंड सुपर को टक्कर देगी। इस बाइक को तीन वैरिएंट में लांच किया गया है। 
अगले पन्ने पर, जानिए बाइक की कीमत...
अगर कीमत की बात जाए तो दिल्ली एक्स शोरूम में होंडा सीबी शाइन एसपी सेल्फ ड्रम अलॉय की कीमत करीब 59900 रुपए है, वहीं होंडा सीबी शाइन एसपी सेल्फ डिस्क अलॉय की कीमत करीब 62400 रुपए है। होंडा सीबी शाइन एसपी सेल्फ डिस्क अलॉय सीबीएस की कीमत करीब 64400 रुपए है। इसे पांच रंगों ग्रे मैटेलिक, एथेटेलिक ब्लू मैटेलिक, पर्ल अमेजिंग व्हाइट और रेड लेबल रेड मैटेलिक रंग में लांच किया गया है।