• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. ऑटो एक्सपो 2023
  4. MG to showcase 4 new cars at 2023 Auto Expo
Written By
Last Updated : सोमवार, 9 जनवरी 2023 (18:07 IST)

MG मोटर Auto Expo 2023 में इन 4 कारों से मचाएगी तहलका

MG मोटर  Auto Expo 2023 में इन 4 कारों से मचाएगी तहलका - MG to showcase 4 new cars at 2023 Auto Expo
ब्रिटिश ऑटो कंपनी एमजी मोटर ऑटो एक्सपो 2023 में नई कारें लॉन्च करने वाली है। खबरों के मुताबिक कंपनी चार नई कारें ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित कर सकती है। कंपनी ऑटो इवेंट में एमजी 6 सेडान से पर्दा उठा सकती है। 
 
भारतीय बाजार में यह कार स्कोडा ऑक्टाविया जैसी जबरदस्त सेडान कारों को टक्कर देगी। अपकमिंग कार को 1.5 लीटर टर्बोचार्ज इंजन की पावर के साथ शोकेस किया जा सकता है। 
 
इस कार में 7 स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी अपनी कारों के ईवी मॉडल्स भी ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित कर सकती है।  MG 4 , MG Air EV, Hector Facelift को ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
मुंबई शेयर बाजार में 3 दिन बाद लौटी रौनक, सेंसेक्स 847 अंक चढ़कर फिर 60,000 के पार