शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Your October Horoscope Is Here

8 से 14 अक्टूबर 2017 : साप्ताहिक भविष्यफल...

8 से 14 अक्टूबर 2017 : साप्ताहिक भविष्यफल... - Your October Horoscope Is Here
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे... 
 
मेष
 
शैक्षणिक मोर्चे पर कोई खुशखबरी आपका इंतजार कर रही है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेमी आपकी चाहत को पूरा करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं, दिल थामकर बैठिए। आप पूरे तरह पर्यटन के मिजाज में रंगे रह सकते हैं। विदेश भ्रमण की योजना बनने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर किया गया वादा पूरा कर सकते हैं। जिस तरह आप व्यायाम को लेकर समर्पित हैं, उससे तंदुरुस्त बने रहने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। 
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गहरा पीला 
 
वृषभ
 
अपने काम में आपने बहुत समय दिया है और अतत: अब आप इससे बाहर निकलने में कामयाब हो सकते हैं। आपकी मेहनत आपके काम से दिख सकती है। रोमांटिक मोर्चे पर आपकी जो भी चाहत है, वह पूरी होने की संभावना है। माता-पिता आपके सपनों को पूरा करने के लिए अपने दायरे से बाहर जाकर सपोर्ट कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग वित्तीय रूप से स्वतंत्र हो सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य का लुत्फ उठा सकते हैं। रोमांटिक जिंदगी में बहार आने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा सलेटी 
 
मिथुन
 
आप अपने वर्तमान प्रयासों में बहुत बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर मिला हुआ काम आपके लिए एक अच्छे अवसर का द्वार खोलने वाला है। विदेश यात्रा पर जाने की आपकी योजना अब अंतिम स्वरूप ले सकती है, यात्रा के लिए तैयार रहिए। जो लोग कमीशन पर काम करते हैं उन्हें अच्छी आमदनी होने की संभावना है। बहुत कुछ है, जो आप अपने प्रेमी से कहना चाहते थे, उसके लिए सही मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : कॉफी
 
कर्क
 
आज का दिन आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित होने की संभावना है। आप अपनी वर्तमान परियोजना से परेशान हो सकते हैं। संभव है कि आवेश में आकर आप उसे बीच में ही छोड़ दें। इस वक्त बचत करना आपकी प्राथमिकता में बना रहेगा। बकाया राशि मिलने का सपना पूरा होने की संभावना है। समारोह के लिए जगह ढूंढने में व्यस्त रह सकते हैं। संपत्ति के मामले में कोई खुशखबरी मिल सकती है। 
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हल्का सलेटी
 
सिंह
 
पेशेवर मोर्चे पर अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयास कर सकते हैं। किसी के प्रति आपकी उदारता का मोल समझा जा सकता है। किसी करीबी के साथ रोमांचक समय बिता सकते हैं। जो लोग कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं, वे अवकाश ले सकते हैं। प्रेमी आपके समक्ष अपने प्यार को आगे स्तर तक ले जाने का प्रस्ताव दे सकता है। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा पीला
 
कन्या
 
आपका प्रिय एक हद तक ही आपकी मदद कर सकता है, जरूरत से ज्यादा अपेक्षा करने से बचें। किसी ऐसे काम में पड़ सकते हैं जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़े। लंबा खिंच जाने वाला अवकाश आपको थका सकता है। किसी भटकाव के कारण पढाई से आपका ध्यान बंटने की संभावना है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ आपसे और अधिक की आकांक्षा रख सकते हैं, आप उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। प्यार के मोर्चे पर दुख का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता संभव है। कोई आपके निजी जीवन में ताकझांक करने की कोशिश कर सकता है। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : भूरा
 
तुला
 
किसी की सख्ती का आपको लाभ मिल सकता है इसलिए उसके इरादों पर संदेह नहीं कर सकते हैं। रोमांटिक मोर्चे पर आपके सितारे बुलंद रह सकते हैं इसलिए जो लोग प्यार की तलाश में लगे हैं, वे अपना प्रयास तेज कर सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। एक सक्रिय और संतुलित जीवन तंदुरुस्त बने रहने के लिए काफी साबित होगा। प्रबंधन की समस्या को आप अपनी सूझबूझ से निपटा सकते हैं। संपत्ति के मामले में आप अपने विचार पर कायम रह सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीच
 
वृश्चिक
 
अति आत्मविश्वास से आपका काम बिगड़ सकता है, शर्मिंदगी से बचने के लिए अपनी प्रवृत्ति पर अंकुश लगा सकते हैं। जो लोग बीमार चल रहे हैं उन्हें खास देखभाल की आवश्यकता हो सकती है। पेशेवर मोर्चे पर टीम में न होने के कारण आपके हाथ से मौका निकल सकता है। किसी मामले में आपको बलि का बकरा बनाया जा सकता है। प्रेम-प्रसंग में सिर्फ फूलों की सेज मिलना संभव नहीं है। जीवनसाथी के साथ किसी मामले को लेकर बहस हो सकती है। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का नीला 
 
धनु
 
किसी आनंददायक मौके की चाहत पूरी नहीं होने के कारण आपको मायूसी हो सकती है। पेशेवर मोर्चे पर आपको सब कुछ बना-बनाया मिल सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर बड़ों की सलाह की अवहेलना कर आप नुकसान उठा सकते हैं। घर के वरिष्ठ आपकी उम्मीद के अनुकूल सहायक साबित नहीं हो सकते हैं। जो लोग प्रेम संबंध में हैं उन्हें साथ वक्त बिताने का मौका मिलने में कठिनाई हो सकती है। आपके बजट में आने लायक आवास मिल जाने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : केसरिया
 
मकर
 
आप जिस मोड़ पर हैं वहां जैसा खर्च वहन नहीं कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अभी उस चाहत को छोड़ दें। पेशेवर या शैक्षणिक मोर्चे पर किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की नजर में आने के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। परिवार के साथ घूमने जाने की योजना रोमांचक साबित होने वाली है। सामाजिक मोर्चों पर आपकी जो चाहत थी, वह पूरी होने की संभावना है। रोमांटिक मोर्चे पर सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सफेद
 
कुंभ 
 
कोई आपका एहसानमंद है ये महत्वपूर्ण है, इससे ज्यादा की अपेक्षा करने से बचें। आपने जिसके समक्ष व्यापार का प्रस्ताव रखा है वो आपके साथ बड़ा सौदा कर सकता है। जो लोग अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उनके काम को पूरा श्रेय दिया जा सकता है। जो कुछ आपने हासिल किया है उसके लिए वाहवाही मिलने की संभावना है। सामाजिक मोर्चे पर आप सक्रिय होकर नए-नए संबध बना सकते हैं जिसका फायदा आपको लंबे समय तक मिलने वाला है। 
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लेमन
 
मीन
 
आप वर्तमान परिस्थिति से बदलाव की इच्छा रखते हैं लेकिन फिलहाल इसका कोई संकेत नहीं है। आप में से कुछ लोग दोस्तों के साथ का आनंद ले सकते हैं। आप जो भी करेंगे, उसमें घर के बड़े-बुजुर्गों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है। सामाजिक समारोह में आप सितारे की तरह चमक बिखेर सकते हैं। नए जोड़े या दिल से जवान लोग अपने साथी के साथ एकांत क्षण का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक समस्या दूर होने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : गहरा लाल
 
देखें वीडियो