मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 9 - 15 April 2018

9 से 15 अप्रैल 2018 : साप्ताहिक राशिफल

9 से 15 अप्रैल 2018 : साप्ताहिक राशिफल - Weekly Horoscope 9 - 15 April 2018
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे
 

मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
पेशेवर स्तर पर आपको किसी नए उद्यम में हाथ आजमाना पड़ सकता है। आपका प्रयास कामयाब रहने की संभावना है। वर्तमान परिस्थिति में पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना बहुत आवश्यक लग रहा है। आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलकर अपनी समस्या का निदान निकाल सकते हैं। किसी के प्यार के लिए तरसने का समय बीत चुका है। अब आपके जीवन में किसी के आने के संकेत हैं, रोमांस की शुरुआत संभव है। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
कार्यस्थल पर किसी को बिन मांगे सलाह देना आपको फंसा सकता है इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखना हितकर होगा। पेशेवर स्तर पर किसी काम के लिए साधन इकट्ठा करने की जल्दबाजी हो सकती है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को अपना श्रेष्ठ देने की जरूरत है, तभी बात बन सकती है। किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने में व्यस्त रहने के कारण आपको अपने रोमांटिक विचार को दबाना पड़ सकता है। आर्थिक स्तर पर स्थिरता आने की उम्मीद है। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लेमन
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
कार्यस्थल पर किसी ऐसे काम को पूरा किए जाने का श्रेय हासिल कर सकते हैं, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। पढ़ाई में मजबूती लाकर आप अपना आत्मविशवास बढ़ा सकते हैं। जिस किसी से आपकी अनबन हो गई है उसे मनाने का प्रयास कर सकते हैं, आंशिक सफलता मिलने की संभावना है। वित्तीय स्तर पर कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। किसी पुराने मित्र या संबंधी से मिलकर अतीत के दिनों को याद कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : नारंगी
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
लंबी दूरी के रिश्ते को निभाना मुश्किल लग सकता है लेकिन आपके पास विकल्प नजर नहीं आ रहा। ऑफिस में किसी से काम साझा करते वक्त होशियार रहें, आपको नीचा दिखाने का प्रयास किया जा सकता है। पढ़ाई से संबंधित किसी असाइनमेंट को कुशलता से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आप किसी का प्यार पाने के लिए अपनी तरफ से कोशिश कर सकते हैं। घर का पुनर्निर्माण करवाए जाने की संभावना है। वित्तीय मोर्चे पर तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा सलेटी
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
आपको कोई सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। पेशे या घर के मामले में किसी काम को लटकाकर न रखें, जल्द से जल्द निर्णय लें। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है। कोई आपको फिजिकल फिटनेस के लिए प्रेरित कर सकता है, व्यायाम करना शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस होने की संभावना है, सावधानी रखें। 
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गहरा पीला
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
वर्तमान आवश्यकता के अनुसार चीजों को आसान बनाने का प्रयास कर सकते हैं। अनजाने में किसी महत्वपूर्ण मौके को अपने हाथ से जाने दे सकते हैं। शैक्षणिक स्तर पर मिला काम समय पर पूरा होने की संभावना नहीं है। प्रेम में चोट पहुंचने के संकेत हैं। जिसे आप प्यार करते हैं, वो आपकी भावना को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसा अनजाने में हुआ है इसलिए संभलने का प्रयास रहेगा। वाहन खरीदे जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बेबी पिंक
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
पेशेवर स्तर पर सबकुछ अच्छा चलते रहने की संभावना है। काम आने वाले लोगों को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। पढ़ाई के स्तर में सुधार लाकर आप आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। परिवार के किसी बच्चे की सफलता से आपकी शान बढ़ने वाली है। पूर्व के निवेश से मोटी आमदनी होने की उम्मीद है। व्यायाम में नियमित रहने के कारण सेहत में हैरान करने वाला परिवर्तन नजर आ सकता है। सामाजिक स्तर पर कोई आपको निशाने पर ले सकता है। 
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : क्रीम
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
आपकी सेवा समाप्त होने के बाद भी कोई आपका फायदा उठाने का प्रयास कर सकता है, होशियारी से काम लें। जिसने जरूरत के समय आपकी मदद की है, उसके प्रति आभार व्यक्त कर सकते हैं। कार या घर के लिए लोन लिए जाने की संभावना है। परिवार का कोई सदस्य आपकी इजाजत के बिना आपका नाम किसी काम में शामिल कर सकता है। स्ट्रीट फूड के प्रति लालच से खतरे की संभावना है, बीमार पड़ सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : चॉकलेट
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
आप जितनी मेहनत कर रहे हैं, उससे लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा। थोड़े और प्रयास की जरूरत है। ऑफिस का वक्त निजी कामों में उलझ जाने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर लंबे समय से किया जाने वाला प्रयास अब सफल होता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में कोई आपसे मदद की उम्मीद कर रहा है, बिना किसी शर्त उसकी सहायता कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। 
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मजेंटा
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
कार्यस्थल पर खुद से बेहतर काम करने वालों से ईर्ष्या करने से बचें। आप जिस किसी भी काम को करते हैं यदि उसे लेकर संवेदनशील बने रहेंगे तो निश्चित तौर पर ऊंचाइयों को छू सकते हैं। शिक्षा के स्तर पर थोड़ी मायूसी रहेगी, लेकिन जल्द ही आप अपनी रफ्तार पकड़ने में सक्षम हो सकते हैं। शादी में शरीक होने का अवसर मिलने की संभावना है। फिजूलखर्ची रोकने के लिए थोड़ा प्रयास करना पड़ सकता है। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
पेशेवर स्तर पर आप अपने प्रयासों से परिस्थिति को अनुकूल कर सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में जिस चीज का आपको लंबे समय से इंतजार था अब वो घड़ी आ गई है, उसके पीछे व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। निजी मामले में आप संकीर्णता से ऊपर उठकर किसी मुद्दे का विश्लेषण कर सकते हैं। आर्थिक मामले में उन्नति के संकेत हैं, विभिन्न स्रोतों से आमदनी होने की संभावना है। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : आसमानी
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
सामने आए मौके का भरपूर फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाए जाने की संभावना है। लोगों को अपनी विशेषज्ञता के द्वारा जोड़ें, आने वाले दिनों में इसका लाभ मिल सकता है। पेशेवर स्तर पर आपके सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। परिवार के मामले में आपके द्वारा की गई पहल सबको पसंद आने वाली है। जिसे आप दिल ही दिल में पसंद करते थे उससे मुलाकात का मौका मिल सकता है, दिल की बात साझा किए जाने की उम्मीद है। 
 
शुभ अंक : 22
ये भी पढ़ें
नवग्रहों से परेशान हैं तो जपें उनके ये बीज मंत्र...