गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. weekly 26 November 2018 - 2 December 2018

26 नवंबर से 2 दिसंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल

26 नवंबर से 2 दिसंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल। 26 November 2018 - 2 December 2018, - weekly 26 November 2018 - 2 December 2018
* राशिफल : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं... 
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
विदेश जाने का सपना जल्द ही पूरा होता नजर आ रहा है। बिजनेस ट्रिप बहुत हेक्टिक तो रहेगी लेकिन सफलता मिलनी भी तय है। प्रॉपर्टी के मामले में बार्गेनिंग से अच्छा लाभ ले सकते हैं। जिंदगी से जुड़े मुद्दे पर किसी को अपने विचार थोपने नहीं दे सकते। किसी खास मामले में जीवनसाथी का पक्ष लिए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सफेद
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
आमदनी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है। स्टॉक मार्केट में काम करने वालों की आमदनी अच्छी रहने की संभावना है। फिटनेस के लिए किसी इंस्टीट्यूट का सहारा लिए जाने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं। किसी के सामने अपने मन की बात रखने में कोई दिक्कत नहीं रहने वाली है, खुलकर बात कर सकते हैं। ऑफिशियल मीटिंग के चक्कर में आपकी साप्ताहिक छुट्टी खराब होने की संभावना है। रेंट ज्यादा बढ़ जाने के कारण किसी सस्ते घर में शिफ्ट हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : मेटलिक ब्लू
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
किसी के परफॉर्मेंस से संतुष्ट रहने के कारण उसे बढ़ावा दे सकते हैं। आपको अपने सपनों का प्रोजेक्ट पूरा करने में बाहरी लोग मददगार साबित हो सकते हैं। व्यापारी अपने क्लाएंट को आकर्षित करने के लिए नई-नई तरकीब अपना सकते हैं। घर के किसी समारोह से दूर रहना पड़ सकता है। मजबूत प्रेम संबंध के लिए सिर्फ मीठी बातें ही काफी नहीं होती हैं, एक-दूसरे के अच्छे-बुरे संबंधों को अपनाना जरूरी होगा।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
निजी और पेशेवर दोनों ही स्तर पर आप सफल रहेंगे। किसी सामाजिक समारोह के माध्यम से आप मशहूर होने वाले हैं। पेशेवर स्तर पर आपको अपने बॉस की सहमति से ही कोई फैसला लेना चाहिए। पेशेवर स्तर पर आपकी कुशतला की सराहना होने की संभावना है। प्रेम के लिए आतुर लोगों की बात बन जाने की उम्मीद है। शादीयोग्य युवा के लिए जोड़ीदार की तलाश पूरी हो जाने की संभावना है। खरीदा गया मकान आपको हैंडओवर कर दिया जाएगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
पेशेवर स्तर पर काम के मामले में सावधान रहना होगा। एक छोटी-सी गलती भी आपकी इज्जत खराब कर सकती है। पेशेवर स्तर पर आप किसी के अधिकार को चुनौती दे सकते हैं। परिवार में आपकी मर्जी के विरुद्ध कुछ हो जाने से गुस्से में आ जाने के संकेत हैं। परिवार का कोई नौजवान आपके तनाव की वजह बन सकता है। प्रेम संबंध में कोई समस्या आने के संकेत हैं। संभव है कि आपकी सगाई में भी कोई अड़चन आए। सड़क यात्रा के समय विशेष सावधान रहने की जरूरत है। जब तक की कोई चीज अत्यावश्यक न हो, खरीदने से बचें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नीला
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
आपके दिमाग में भविष्य की चिंताएं दौड़ते रहने की संभावना है। जिंदगी में सकारात्मकता को देखते रहने से आप अपने आप ही निगेटिविटी उतारते चले जाते हैं। पढ़ाई में फोकस करने की बहुत जरूरत है लेकिन आप ऐसा करने में सफल होते नजर नहीं आ रहे हैं। आप अपनी दिनचर्या को पटरी पर लाने का प्रयास करेंगे। कोई पुराना दोस्त आपके सामने एक सुनहरा मौका साथ लेकर आने वाला है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : क्रीम
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
पेशेवर स्तर पर कुछ रुकावटें आने की संभावना है जिससे आपका काम बाधित हो सकता है। किसी सरकारी परियोजना के तहत काम कराना आसान नहीं होगा। आप किसी ऐसी चीज पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं, जो बहुत सस्ते में भी उपलब्ध थी। पारिवारिक स्तर पर काफी मेहनत के बाद हर किसी को अपनी बात मनवाने में सफल हो सकते हैं। प्यार के चक्कर में काफी इंतजार करना पड़ सकता है। संतुलित जीवन जीने के कारण ऊर्जावान बने रहेंगे।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हल्का हरा
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22
 
परिवार के किसी नौजवान को आपके गाइडेंस की जरूरत हो सकती है। रोमांटिक स्तर पर कई तरह के बंधन और शक जैसी स्थिति आपको शर्मिंदा होने पर मजबूर कर सकती है। किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आप उपलब्ध रहेंगे। कार्यस्थल पर श्रेष्ठ प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद है। परिवार में किसी तरह की गलतफहमी पैदा होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सुनहरा
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
आप अपने प्रदर्शन से काफी खुश रहने वाले हैं। जिससे आप प्यार करते हैं, वो अपने पैर पीछे खींच सकता है। समय की मांग है कि आप थोड़े धैर्य से काम लें और चीजों को बड़े दृष्टिकोण से देखें। पेशेवर स्तर पर कोई खुशखबरी आपका इंतजार कर रही है। आप में से कुछ लोग गाड़ी या कोई अन्य महंगा घरेलू सामान खरीदने वाले हैं। किसी निजी मामले को लेकर तनाव रहने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सी ग्रीन
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
शादीशुदा जीवन में कोई सकारात्मक संकेत मिलने की उम्मीद है। आपका कोई करीबी आपको बहुत कारगर सुझाव देने वाला है। आपको किसी बात के लिए परिवार के हर सदस्य को मनाना पड़ सकता है। प्यार के मामले में सबकुछ अच्छा चलते रहने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर सबकुछ सुगमता से चलता रहेगा। पेशेवर लोगों को बहुत आमदनी होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : नेवी ब्लू
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
करीबी रिश्तेदारों को आपकी बहुत जरूरत पड़ने वाली है। किसी सहकर्मी की मदद करके आप सबकी तारीफ बटोर सकते हैं। प्यार दोतरफा रास्ता है। दोनों को ही परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा। किसी निवेश के फैसले पर मन बदल जाने की संभावना है। गृहिणियां घरेलू माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकती हैं। सेहत के मामले में कोई भी रिस्क लेना सही नहीं होगा।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गहरा भूरा
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
परिवार के साथ वक्त बिताने का रोमांचक मौका मिलने वाला है। अलग हो चुके जोड़े एक बार और अपने संबंध को मौका देने पर विचार कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अपनी अच्छी छवि बनाने में सफल रहेंगे। किसी अच्छी जगह पर पोस्टिंग मिलने की संभावना है। जीवनसाथी आपके साथ हर कदम पर मददगार साबित होने वाले हैं।
 
शुभ अंक : 2
ये भी पढ़ें
जीवन में मनोवांछित फल पाना है तो भैरवाष्टमी पर अवश्य करें श्री काल भैरव की आरती