• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Shani aur shukra ki yuti ka rashifal
Written By WD Feature Desk
Last Updated : सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 (12:50 IST)

30 साल बाद शनि और शुक्र की युति से 5 राशियों को मिलेगा अपार धन, 4 रहें सतर्क

shukra shani yuti: कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति से इन राशियों में मिलेगा फायदा

shukra shani yuti: 30 साल बाद शनि और शुक्र की युति से 5 राशियों को मिलेगा अपार धन, 4 रहें सतर्क - Shani aur shukra ki yuti ka rashifal
shukra shani yuti: शनि ग्रह इस वक्त कुंभ राशि में अस्त अवस्था में गोचर कर रहे हैं। 7 मार्च, 2024 को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर शुक्र कुंभ राशि में गोचर करने लगेंगे। इसके बाद 18 मार्च को शनि कुंभ राशि में उदय होंगे। 30 साल बाद 7 मार्च से शनि और शुक्र की युति बनेगी। शनि और शुक्र आपसी में मित्र हैं और जब इसकी युति बनेगी तो 5 राशियों को शनिदेव की कृपा से अचानक से धनलाभ हो सकता है।
1. वृषभ राशि : आपकी कुंडली के दशम भाव में इस युति के बनने के कारण कार्यक्षेत्र में चारों ओर से सफलता प्राप्त होगी। फिर चाहे नौकरी हो या व्यापार आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। परिवारिक सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। 
 
2. तुला राशि : आपकी कुंडली के पंचम भाव में यह युति बन रही है जिसके चलते करियर और नौकरी में खूब तरक्की के मौके मिलेंगे। धन में वृद्धि होगी बचत बढ़ जाएगी। आप नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
 
3. कर्क राशि : आपकी कुंडली के अष्टम भाव में यह युति बन रही है। कार्यक्षेत्र में प्रगति करने के अच्‍छे अवसर प्राप्‍त होंगे। बड़े आधिकारियों से संपर्क बढ़ेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापारी हैं तो उच्च लाभ की संभावना है। कुल मिलाकर इस समय कर्क राशि के जातकों को हर क्षेत्र में तरक्‍की मिलने की संभावना है।
4. मकर राशि : आपकी कुंडली के दूसरे भाव में इस युति के बनने से अपार धनलाभ के योग बन रहे हैं। करियर और नौकरी में शानदार अवसर मिलने वाले हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी और आप आर्थिक रूप से संपन्‍न महसूस करेंगे। आप धन की बचत भी कर पाएंगे। परिवार में आपका मान-सम्‍मान बढ़ेगा।  
 
5. कुंभ राशि : आपकी कुंडली के लग्न भाव में इस युति के बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सफलता के सारे  मार्ग खुल जाएंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी और व्यापार में तगड़ा मुनाफा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी और आप संपन्‍न जीवन जिएंगे
शनि और कुंभ की युति से 4 राशियों को हो सकता है नुकसान:-
 
1. कर्क राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में इस युति को सही नहीं मान जा सकता। घटना-दुर्घटना और आर्थिक नुकसान के योग बन सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
2. कन्या राशि : आपकी राशि के छठे भाव में शनि और शुक्र की युति मिलेजुला असर देगी। जीवनसाथी की सेहत का और खुद की सेहत का ध्यान रखना होगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
3. वृश्‍चिक राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र और शनि की युति मिलेजुले परिणाम दे सकती है। माता को कष्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। मानसिक बेचैने बढ़ सकती है। सेहत का ध्‍यान रखना होगा।
 
4. मीन राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में शुक्र और शनि की युति सही नहीं मानी जा सकती है। आपको अपनी और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। आर्थिक नुकसान की संभावना है। विदेश से जुड़े व्यापार या नौकरी में सतर्कता से कार्य करना होगा।
 
ये भी पढ़ें
फाल्गुन मास का महत्व और पौराणिक कथा