• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Shani and shukra ki yuti ka fal
Written By

वर्ष 2024 में 30 साल बाद शुक्र-शनि की युति से 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

वर्ष 2024 में 30 साल बाद शुक्र-शनि की युति से 4 राशियों को रहना होगा सतर्क - Shani and shukra ki yuti ka fal
Shani Shukra Yuti 2024: शनि और शुक्र की युति को वैसे तो अच्छा माना जाता है क्योंकि यह दोनों ही ग्रह एक दूसरे से शत्रुता नहीं रखते हैं। शनि ग्रह इस वक्त कुंभ राशि में मौजूद हैं जहां पर वे 2025 तक रहेंगे। इसी बीच वर्ष 2024 में शुक्र ग्रह भी कुंभ राशि में भ्रमण करने वाले हैं। ऐसे में ज्योतिषियों का मानना है कि शनि और शुक्र की यह युति करीब 30 साल बाद बन रही है। इस युति के चलते 4 राशि वालों को सतर्क रहना होगा।
 
1. कर्क राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में इस युति को सही नहीं मान जा सकता। घटना-दुर्घटना और आर्थिक नुकसान के योग बन सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
2. कन्या राशि : आपकी राशि के छठे भाव में शनि और शुक्र की युति मिलेजुला असर देगी। जीवनसाथी की सेहत का और खुद की सेहत का ध्यान रखना होगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
 
3. वृश्‍चिक राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र और शनि की युति मिलेजुले परिणाम दे सकती है। माता को कष्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। मानसिक बेचैने बढ़ सकती है। सेहत का ध्‍यान रखना होगा।
 
4. मीन राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में शुक्र और शनि की युति सही नहीं मानी जा सकती है। आपको अपनी और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। आर्थिक नुकसान की संभावना है। विदेश से जुड़े व्यापार या नौकरी में सतर्कता से कार्य करना होगा।