शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Horoscope 9 November

9 नवंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

9 नवंबर 2018 का राशिफल और उपाय...। November daily rashi - Horoscope 9 November
* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। विवाद से क्लेश होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। शत्रुभय बना रहेगा। व्यवसाय धीमा चलेगा। समय ठीक नहीं है। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। धैर्य रखें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। चारों तरफ प्रसन्नता का माहौल बनेगा। शत्रुभय रहेगा। चोट व रोग से बचें। उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। शत्रुभय रहेगा। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। फालतू खर्च होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से बचें। घर में तनाव रह सकता है। चिंता रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। दुष्टजनों से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : विवेक का प्रयोग स्थिति अनुकूल करने में सहायक रहेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। अपना पक्ष कमजोर महसूस करेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। समय ठीक नहीं है।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश करने का साहस जुटा पाएंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा की योजना बनेगी। भूले-बिसरे साथी एवं संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भय रहेगा। विरोध होगा। अपने काम समय पर कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम न लें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। बेचैनी रह सकती है। थकान महसूस होगी। बुद्धि का प्रयोग करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : भय, पीड़ा व तनाव का वातावरण बन सकता है। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : थकान महसूस होगी। कार्यभार रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य करने का मन बनेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी न करें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : मानसिक बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यसिद्धि होगी, वो काम जो लंबे समय से न हो रहा हो। प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय अनुकूल चलेगा। मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : नए मित्र बनेंगे जिनका लाभ हमेशा प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सरकारी कार्यालयों में रुके कार्यों में पूर्णता आएगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबारी स्पर्धा बढ़ेगी। समझदारी से कार्य करें। लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। भाग्य का साथ मिलता रहेगा।

ये भी पढ़ें
नवंबर माह के यह हैं प्रमुख व्रत, आप भी जानिए...