• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. daily horoscope

16 नवंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

16 नवंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - daily horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

 
मेष- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। शत्रु शांत रहेंगे। चिंता दूर होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।

वृषभ- चोट-चोरी-विवाद आदि से हानि संभव है, जोखिम न लें। भागदौड़ व्यर्थ रहेगी। शरीर कष्ट हो सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।

मिथुन- गृहस्थ सुख मिलेगा। राजकीय कार्य गति पकड़ेंगे। संपर्क बनाएं। धनलाभ होगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।

कर्क- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। रोजगार प्राप्ति संभव है। चिंता व तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

सिंह- किसी पर अंधा विश्वास न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। धनलाभ होगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- पीपल में जल चढ़ाएं।

कन्या- दु:खद समाचार मिल सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद से बचें। भागदौड़ व्यर्थ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।

तुला- अस्वस्थता रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।

वृश्चिक- शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। चिंता रहेगी। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल से बनी वस्तुएं वितरण करें।

धनु- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। धनप्राप्ति सुगम होगी। प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।

मकर- व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से हानि संभव है, बचें। अ‍परिचित पर अति‍विश्वास न करें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।

कुंभ- घर-परिवार की चिंता रहेगी। रुका हुआ धन वापस आएगा। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मीन- कुसंगति घातक सिद्ध होगी। नई योजना लागू होगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। कार्यसिद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।