शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 31st October daily rashi

31 अक्टूबर 2017 का राशिफल और उपाय...

31 अक्टूबर 2017 का राशिफल और उपाय... - 31st October daily rashi
मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लेनदारी वसूल होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग मिलेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित घटना घट सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, धैर्य रखें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग मिलेगा। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। जीवन साथी से सहायता मिलेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभ देंगे।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न उठाएं।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : बुरी सूचना मिल सकती है। नकारात्मकता बढ़ेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। लाभ होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धन प्राप्ति सु्गम होगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। घर बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
ये भी पढ़ें
मांगलिक कार्य आरंभ होने का दिन है 'देवोत्थान एकादशी'