शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly 29 October - 4 November 2017

29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2017 : साप्ताहिक राशिफल

29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2017 : साप्ताहिक राशिफल - Weekly 29 October - 4 November 2017
मेष
 
कहीं घूमने जाने की योजना संशोधित किए जाने की संभावना है, लेकिन जाएंगे जरूर। पेशेवर मोर्चे पर सबकुछ ठीक-ठाक रहने के संकेत नहीं हैं। आप पेशेवर मोर्चे पर किसी करीबी प्रतिद्वंद्वी से आगे निकल सकते हैं। कोई घरेलू मोर्चे पर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर सकता है। अंधविश्वास से भरा हुआ कोई बकवास माने जाने की संभावना है। परिवार में बड़ों की उपस्थिति से आपको क्रोध हो सकता है। तंदुरुस्त शरीर और मन के योग या अन्य व्यायाम को अपनाया जा सकता है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हरा
 
वृषभ
 
पहले जैसे आत्मविश्वास में नजर आने की संभावना नहीं है। आपके चुलबुले स्वभाव के लोग कायल बन सकते हैं। आपकी अच्छी कलात्मकता के कारण कोई आपको किसी बड़े आयोजन का दायित्व सौंप सकता है। घर में बड़ों की अनुपस्थिति में पड़ोसी के साथ समय बिता सकते हैं। रोमांटिक मोर्चे पर आपको कोई अपने जैसी विचारधारा का इंसान मिलने की संभावना है।
 
शुभ एंक : 3
शुभ रंग : सफेद
 
मिथुन
 
आप उन लोगों को प्रभावित करने में सफल रह सकते हैं, जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। आप घर के लोगों को कोई बहुमूल्य सामान खरीदने के लिए मना सकते हैं। किसी तरह की कोई गलतफहमी के कारण प्रेमी के साथ बिताने वाले खूबसूरत शाम को खराब किए जाने की संभावना है। किसी करीबी के स्वास्थ्य में सुधार के लक्षण नजर आ सकते हैं। अटकी हुई किसी संपत्ति का मामला फायदेमंद तरीके से सुलझने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीला
 
कर्क
 
किसी नए काम की शुरुआत उतनी भी आसान नहीं रहने वाली है जितनी कि देखकर लग रहा है। इसके बाद भी आपके सफलता की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर आप अपने नजरिए को प्रभावी ढंग से रख सकते हैं। ऑफिस में काम की अधिकता के कारण परिवार को नजरअंदाज करना पड़ सकता है। कोई दंपति किसी महत्वपूर्ण मामले में आपसे सलाह मांग सकता है। प्रेमी के साथ बहस की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है, आप चाहे तो इसे रोक सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गहरा हरा
 
सिंह
 
यदि आपके करियर संबंधी कोई गोपनीय बात है तो उसे छुपाकर रख सकते हैं। आपको कहीं से धन मिलने की संभावना है जिसका आभास आपको हो सकता है। पेशेवर मोर्चे पर आपकी विशेषज्ञता की बहुत मांग रहने की संभावना है। इसकी वजह से आपके सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। पेशेवर और निजी दोनों ही मोर्चे पर सबकुछ कुशलता से संभालने के लिए आप खुद को समर्थ महसूस कर सकते हैं। परिवार में जिस तरह आप अपना कीमती वक्त दे रहे हैं उससे आपका आपसी रिश्ता और मजबूत होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन
 
कन्या
 
शैक्षणिक मामले में आप खुद को सुरक्षित पायदान पर महसूस कर सकते हैं। किसी सामान को अन्य की तुलना में अच्छे दाम पर बेचकर आप मोटा मुनाफा बना सकते हैं। प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। आपके जीवनसाथी के रोमांटिक मूड में रहने की संभावना है। विज्ञापनदाता और इवेंट मैनेज करने वालों को किसी चीज को वास्तविक दिखाने के लिए तथ्य के साथ थोड़ा रस घोलना पड़ सकता है। नियमित व्यायाम की वजह से आप स्वस्थ बने रहेंगे।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : नीला
 
तुला
 
शैक्षणिक मोर्चे पर किसी का सपना पूरा होने की वजह से आप बहुत ज्यादा खुश हो सकते हैं। आपको दिया हुआ काम सफलतापूर्वक संपन्न किए जाने की संभावना है। जो लोग परिवार से दूर रहते हैं, वे घर आने की योजना बना सकते हैं। संभावित आमदनी समय से भी पहले आपके पास आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नीला
 
वृश्चिक
 
पेशेवर मोर्चे पर कुछ नया शुरू करने के लिए समय अच्छा साबित हो सकता है। पेशेवर मोर्चे पर आप खुद को अलग करने में सक्षम हो सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर शांति और प्रेम बने रहने की संभावना है। आप अपने सामाजिक दायरे में मशहूर हो सकते हैं। जो लोग अपने प्यार को ढूंढ रहे थे उन्हें उनका साथी मिल जाने की संभावना है। किसी लोन का भुगतान करने में आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : परपल
 
धनु
 
आपका लगाव अध्यात्म की तरफ बढ़ सकता है, इसकी वजह से जीवनशैली में भी परिवर्तन आने की संभावना है। घरेलू मोर्चे पर आपको अधिक समय देना पड़ सकता है। किसी मेहमान के अचानक घर आ जाने से आपकी योजना में बाधा पड़ने की संभावना है और न चाहते हुए भी आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आर्थिक उन्नति का प्रयास सफल होता हुआ नजर रहा है। संपत्ति खरीदने की योजना आगे टल सकती है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गहरा लाल
 
मकर
 
आप किसी प्रिय पात्र से मिल सकते हैं। आप पेशेवर मोर्चे पर खुद का मूल्यांकन कर सकते हैं। किसी चुनौतीपूर्ण काम को आसानी से निपटाने के कारण आपके सम्मान में वृद्धि संभव है। परिवार आपसे भी ज्यादा आपकी आवश्यकताओं के प्रति जिम्मेदार नजर आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : ऑरेंज
 
कुंभ
 
आप अपने प्रेरक तरीके से किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति को अपना कायल बना सकते हैं। छात्रों को खुद में भटकाव महसूस होने की संभावना है। लोन चुकाना आप पर बहुत बड़ा वित्तीय बोझ बन सकता है। इसके लिए आपको किसी की मिन्नत भी करनी पड़ सकती है। जिसने आप पर किसी तरह का इल्जाम लगाया है, उस सही व्यक्ति को पहचानने में कामयाब रहने की संभावना है। परिवार के किसी गुमराह सदस्य को कूटनीति से रास्ते पर लाया जा सकता है। पदोन्नति की सीमारेखा समाप्त होती दिख रही है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : बैंगनी
 
मीन
 
किसी नया काम करने की उत्सुकता आपके अंदर रोमांच पैदा कर सकती है। पेशेवर मोर्चे पर बढ़ते हुए काम को निपटाना आपके द्वारा एक चुनौती के तौर पर लिए जाने की संभावना है। परिवार के साथ किसी रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई प्रिय आपसे मिलने आ सकता है जिसकी वजह से आपका दिन खूबसूरत हो जाएगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : फिरोजा