शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 31 August Daily Horoscope

गुरुवार के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...

गुरुवार के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार... - 31 August Daily Horoscope
* गुरुवार, 31 अगस्त 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान की चिंता रहेगी। लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। जल्दबाजी न करें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। प्रतिष्ठा घट सकती है।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-बाहर तनाव रह सकता है। शांति बनाए रखें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अच्‍छे पकवान मिलेंगे।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोग व चोट से हानि संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। शोक संदेश मिल सकता है। झंझटों में न पड़ें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्ययवृद्धि होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचें। यात्रा सफल रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
ये भी पढ़ें
सबसे पवित्र माने गए हैं श्री गणेश के यह 16 दिव्य रूप