शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 27 August to 2 Sep 2018 Weekly Horoscope

27 अगस्त से 2 सितंबर 2018 : साप्ताहिक भविष्यफल

27 अगस्त से 2 सितंबर 2018 : साप्ताहिक भविष्यफल - 27 August to 2 Sep 2018 Weekly Horoscope
* राशिफल : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
पेशेवर स्तर पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता के माध्यम से आपका छुपा हुआ हुनर बाहर आने वाला है। सामाजिक स्तर पर अपने करीबी लोगों के साथ का मजा ले सकते हैं। आपके यहां किसी पार्टी का आयोजन होने की संभावना है। धीरे-धीरे आमदनी बढ़ती हुए नजर आ रही है। किसी बिजनेस ट्रिप पर बॉस के साथ जाना पड़ सकता है। प्यार की उम्मीद लगाए लोगों की बात बन सकती है, किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं।
 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लैवेंडर
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
कोई आपको समाज की नई उम्मीद के तौर पर पेश कर सकता है। दोस्तों के साथ बाहर जाने की प्लानिंग होने की उम्मीद है। किसी टूरिस्ट प्लेस की यात्रा पर जाना बहुत रोमांचक साबित होने वाला है। किसी काम को अटकाकर रखने से बचें। आपकी अच्छाई का कोई गलत फायदा उठा सकता है। रूटीन का पालन नहीं करने का असर आपकी सेहत पर नजर आने वाला है।
 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हल्का सलेटी
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
पेशेवर स्तर पर सबकुछ संतोषजनक ढंग से चलते रहने की संभावना है। वर्तमान संबंध में आपको भविष्य की संभावनाएं दिखाई दे सकती हैं। कोई शर्त जीतने की उम्मीद रख सकते हैं। आपका भाग्य आपके साथ है। पैसे से जुड़ा हुआ कोई काम करना फायदेमंद रहेगा। शांत मन से लिया गया फैसला सही साबित होगा। साइकल से दूर तक यात्रा करना बेहद रोमांचक और ताजगी देने वाला साबित होगा। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा।
 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- रॉयल ब्लू
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
पेशेवर स्तर पर जो लोग महसूस कर रहे थे कि कोई काम उनकी साख का सवाल है, वो बहुत ही शानदार ढंग से पूरा हो जाने के संकेत हैं। किसी पारिवारिक समस्या को शांति के साथ सुलझाने में सक्षम साबित होंगे। महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में किसी कार्य का हिस्सा बनने की संभावना है। फूल देकर अपने प्यार में ताजगी लाने का प्रयास कर सकते हैं। आपसे दूर हो चुका दोस्त लंबे समय बाद एक बार फिर से वापस आ सकता है।
 
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- हरा
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
वित्तीय मामलों में स्वयं के ऊपर भी सख्ती बनाए रखना आपकी आर्थिक दशा को रास्ते पर बनाए रखेगा। किसी भी काम में मिडियेटर की अहम भूमिका निभाने के कारण पेशेवर स्तर पर आपका महत्व बढ़ सकता है। जंकफूड से दूरी और हेल्दी खाने की आदत डालना आपके लिए बहुत आवश्यक होता जा रहा है। किसी खास के साथ क्लब एक्टिविटी में हिस्सा लेने के कारण आप बहुत उत्साहित रहने वाले हैं। नए-नए दोस्त बनाए जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सुनहरा
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
अच्छे नेटवर्किंग के कारण आपको नौकरी मिल सकती है, मगर इसके लिए आपको अपने कॉन्टेक्ट को रिफ्रेश करना होगा। पेशेवर स्तर पर फायदा मिलने की संभावना भले ही अभी नगण्य नजर आ रही है, लेकिन अचानक से ऐसा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। घर के माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखना बहुत जरूरी है अन्यथा स्थिति और बिगड़ सकती है। आर्थिक स्तर पर हुआ बदलाव सकारात्मक रहेगा। पूर्व की गलती से सबक ले सकते हैं।
 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गहरा हरा
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
आज का दिन आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप उम्मीद से भी बेहतर ढंग से इसका सामना करेंगे। घरेलू स्तर पर आपके प्रयास की कोई सराहना करे, ऐसी संभावना नजर नहीं आ रही है। किसी बहुमूल्य सामान या पैसे को मिसप्लेस करना आपका तनाव बढ़ा सकता है। जीवनसाथी आपके मूड को परखने में असफल हो सकते हैं। बाहर खाना खाने वालों को थोड़ा क्वालिटी का ध्यान रखना होगा।
 
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- इंडिगो
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
जॉब स्विच करने की चाहत रखने वाले लोगों को बहुत बेहतर मौका मिलने की संभावना है। किसी जगह से अचानक आमदनी होने की उम्मीद है। परिवार के साथ समय बिताने से एक-दूसरे को लेकर समझ बढ़ने वाली है। आध्यात्मिक स्तर पर ऊंचाई हासिल करने के लिए सटीक समय हो सकता है। मन में संतोष रखने की वजह से आप शांति का अनुभव कर सकते हैं। अपने प्रयासों से प्रेम में ताजगी भरने में कामयाब रहेंगे।
 
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नेवी ब्लू
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
पेशेवर स्तर पर आप खुद को प्रमोट करने में भरपूर सक्षम हो सकते हैं। ऐसी स्थिति बनने की संभावना है, जहां आप मुंह खोलने को मजबूर हो सकते हैं। लोन की सहायता से किसी बड़े सपने को पूरा किए जाने की संभावना है। किटी में किसी नई चीज के प्रदर्शन का मौका मिलने वाला है। विज्ञापन से आपके व्यापार को जबरदस्त फायदा होता नजर आ रहा है।
 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
आप पूरे दिन घरेलू स्तर पर व्यस्त रहने वाले हैं, बहुत कुछ बदलाव लाने की योजना है। होममेकर्स अपनी मेहनत से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगी। वर्तमान परिस्थिति में आपको अपनी पेशेवर क्षमता को और निखारने की जरूरत हो सकती है। खर्च पर कड़ी नजर रहने वाली है। किसी जरूरी आवश्यकता के लिए बचत करना बहुत जरूरी है। आपका प्रदर्शन अच्छा रहने के कारण प्रमोशन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना बहुत जरूरी होगा।
 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लेमन
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
पेशेवर स्तर पर किसी कठिन परिस्थिति से गुजरना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अपनी धीमी गति देखकर आपको सचेत किया जा सकता है। प्रेमी आपको नजरअंदाज कर सकता है जिससे आपके दिल को बहुत ठेस पहुंचने की संभावना है। आप में से कुछ लोग किसी छोटी-सी बात पर पूरे दिन नाराज रह सकते हैं। परिवार आपके लिए मददगार रहेगा। फिटनेस के लिए पसीना बहाकर आप बेहद संतोष का अनुभव कर सकते हैं।
 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- रोजी ब्राउन
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
आपके रोमांटिक आइडिये से प्रेमी के बेहद प्रभावित होने की उम्मीद है। आज का दिन आपके नाम हो सकता है। छुट्टियां बिताने गए लोगों को एकोमोडेशन की समस्या झेलनी पड़ सकती है। पेशेवर स्तर पर आपको नए रूप में पेश होने की जरूरत है। आपकी अच्छी नीयत का कोई अपना गलत मायने लगा सकता है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
 
शुभ अंक- 9
 
ये भी पढ़ें
रक्षाबंधन पर 'राहु काल' से बचें, जानें किस समय 'न बांधें' भाई को राखी...