शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 22 August Horoscope

राशि अनुसार आजमाएं, मंगलवार को ये शुभ उपाय...

राशि अनुसार आजमाएं, मंगलवार को ये शुभ उपाय... - 22 August Horoscope
* मंगलवार, 22 अगस्त 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। भागदौड़ रहेगी। कुसंगति से बचें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : दौड़धूप अधिक होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ेंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। कार्यों में गति आएगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। धनहानि संभव है।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-बाहर तनाव रह सकता है। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे। चिंता व तनाव बने रहेंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा सफल रहेगी। जल्दबाजी न करें। रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धनार्जन होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद को तूल न दें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : सुख के साधन जुटेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। विरोध होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवेक का प्रयोग करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराने मित्र मिलेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कुसंगति से बचें। लाभ होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : आशंका-कुशंका रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धैर्य रखें। 
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकते हैं। भूमि व भवन संबंधी कार्य बनेंगे। उन्नति होगी। धनलाभ होगा।
ये भी पढ़ें
हरतालिका तीज : मां पार्वती और भगवान शिव प्रसन्न होंगे इन मंत्रों से