गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 21 July Horoscope

21 जुलाई 2018 का राशिफल और उपाय...

21 जुलाई 2018 का राशिफल और उपाय...। 21 July Horoscope - 21 July Horoscope
आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। विरोध होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। 
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। आनंददायक यात्रा होगी। जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मेहनत अधिक होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। 
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अतिथियों पर समय व धन व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। दूसरों पर विश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। चिंता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश, नौकरी व यात्रा अनुकूल लाभ देंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धर्मस्थल के दर्शन होंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। धैर्य रखें।
 
ये भी पढ़ें
देवशयनी एकादशी के दिन क्या ग्रहण करें और किसका करें त्याग, जानिए...