गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 20 June Horoscope

20 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

20 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 20 June Horoscope
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...
 

 
मेष- अध्यात्म में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। विवेक का प्रयोग करें। विरोध होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- कानूनी दिक्कतें आ सकती हैं। शारीरिक कष्ट संभव है। विरोध होगा। विवाद से बचें। जोखिम न लें। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- यात्रा व निवेश सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। शत्रु परास्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- संपत्ति के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्च बढ़ेगा। शरीर कष्ट संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। अस्वस्थता रह सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- अप्रसन्नतादायक समाचार प्राप्त हो सकता है। झंझटों में न पड़ें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति के अवसर हाथ आएंगे। शरीर कष्ट संभव है। चिंता रहेगी। कु‍बुद्धि हावी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- प्रसन्नतादायक समाचार प्राप्त होंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। अज्ञात भय रहेगा। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

मकर- फालतू खर्च होगा। कलह से बचें। क्लेश होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। झंझटों में न पड़ें। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। प्रतिष्ठा घट सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 
 

मीन- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यस्‍थल में परिवर्तन संभव है। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। विरोधी शांत रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
20 जून : महान संत कबीर दास की जयंती