• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 15 February Horoscope

15 फरवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

15 फरवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 15 February Horoscope
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल... 


 
मेष- भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। उन्नति होगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृषभ- स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मिथुन- व्यर्थ दौड़धूप होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शत्रु भय रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यस्तता रहेगी। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार मिलेगा। धनलाभ होगा। जोखिम उठाने व जल्दबाजी से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। पुराना रोग उभर सकता है। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- उन्नति होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। बेरोजगारी दूर होगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
धनु- योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। रोग-प्रमाद से हानि होगी। झंझटों में न पड़ें। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
मीन- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
ये भी पढ़ें
सोया भाग्य जगाएंगे, वास्तु के 22 सरल टिप्स