• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 13 October Horoscope

13 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

13 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 13 October Horoscope
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
 
 

 
मेष- डूबी हुई रकम प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
वृषभ- कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-‍परिवार की चिंता रहेगी। सोचे कार्य आसानी से बनेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- देव-दर्शन सुलभ हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
सिंह- कानूनी अड़चन समाप्त होगी। उत्साह में कोई गलत कार्य न करें, हानि संभव है। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- भूमि व भवन संबंधी समस्या का निराकरण होगा। कानून का पालन करें। जल्दबाजी हानि पहुंचाएगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

तुला- स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- काम में मन नहीं लगेगा। अकारण तनाव रहेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। जोखिम न लें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
धनु- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अस्वस्थता रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी कामकाज लाभ देंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- विरोधी सक्रिय रहेंगे। शुभ समचार मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। बेचैनी होगी। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- भाग्योन्नति होगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। अचानक लाभ होगा। यात्रा व निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मीन- दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। धनहानि संभव है। फालतू खर्च होगा। हस्ताक्षर देखकर करें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 

 
ये भी पढ़ें
चक्रवर्ती सम्राट कौन और क्या होता है?