गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 11 March Horoscope

11 मार्च 2018 का राशिफल और उपाय...

11 मार्च 2018 का राशिफल और उपाय... - 11 March Horoscope
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। बाहरी सहयोग प्राप्त होगा। दुष्‍टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा।

वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। तनाव रहेगा।

मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वरिष्‍ठ जन सहयोग करेंगे। चोट व रोग से बचें।

कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : संपत्ति के सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। धनार्जन होगा।

सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। ईष्ट मित्रों से मेल बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें। लाभ होगा।

कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : धन प्राप्ति सुगम होगी। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : व्ययवृद्धि होगी। समाधान मुश्किल से होगा। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं, धैर्य रखें।

कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। जल्दबाजी न करें। चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचें।

मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धनार्जन होगा।
ये भी पढ़ें
हिन्दू नववर्ष पर कैसे करें पूजन, जानिए 12 काम की बातें...