शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 1 September Horoscope

शुक्रवार के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...

शुक्रवार के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार... - 1 September Horoscope
शुक्रवार, 1 सितंबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : व्यर्थ भागदौड़ होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। हानि होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वै‍वाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनलाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। विरोध होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर में तनाव संभव है। विवाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा होगी। धनार्जन होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट संभव है। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। राजनीतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ संभव है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। लाभ के अवसर टलेंगे। धैर्य रखें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। यात्रा, निवेश सफल रहेंगे। 
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु परास्त होंगे। लाभ होगा।
ये भी पढ़ें
पद्मा/ वामन एकादशी : इस व्रत से होंगे सब दु:ख दूर, पढ़ें व्रतकथा...