मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Remedies for Venus
Written By

शुक्रवार के 11 प्रभावकारी उपाय एवं टोटके देंगे मनोवांछित फल...

शुक्रवार के 11 प्रभावकारी उपाय एवं टोटके देंगे मनोवांछित फल...। Remedies for Venus - Remedies for Venus
* शुक्र ग्रह के शुभ फल कैसे पाएं, जानिए...
 
कई बार ग्रह-नक्षत्र या दोष की वजह से व्यक्ति को मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं हो पाता। इसीलिए किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए सबसे आवश्यक है खुद पर विश्वास, परिश्रम और अपने काम के प्रति लगन। इसके अलावा ईश्वर पर विश्वास। इसके साथ ही अगर शुक्र दोष से परेशान हैं तो निम्न उपाय से आप मनोवांछित लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानें...
 
* नया भवन बनवाते समय सफेद पत्थर का प्रयोग अवश्य करें। अगर मकान पुराना हो तो कुछ स्थानों पर सफेद पत्थर का प्रयोग करके लाभ पाया जा सकता है। 
 
* नित्य सुबह उठते ही मां के चरण स्पर्श (बिना कुछ बोले) करें।
 
* अगर आपका शुक्र खराब फल दे रहा है तो पत्नी को हमेशा खुश रखने का प्रयत्न करें।
 
* शुक्रवार के दिन कौए को चावल डालें।
 
* स्त्री तथा अपनी पत्नी का कभी भी अनादर नहीं करना चाहिए।
 
* शुक्रवार को कन्याओं को खीर खिलाएं, खुद भी खाएं।
 
* लक्ष्मी जी की अराधना करें। 
 
* शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर जाएं। 
 
* पति अपनी पत्नी को 1 गुलाब को फूल दें।
 
* तुरंत स्फटिक की माला धारण करें।
 
* जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।
ये भी पढ़ें
मां बगलामुखी की पौराणिक कथा