गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Maa baglamukhi Mantra
Written By

नजर और बाधा से बचाएगा मां बगलामुखी का एक मंत्र, करें ये उपाय...

नजर और बाधा से बचाएगा मां बगलामुखी का एक मंत्र, करें ये उपाय... - Maa baglamukhi Mantra
बगलामुखी साधना दस महाविद्याओं में से एक है। मां बगलामुखी की साधना बाहरी नजर तथा शत्रु बाधा से मुक्ति के लिए बहुत ही कारगर मानी गई है। छोटे बच्चे नाजुक होते हैं। उन्हें बाहरी नजर और बाधा के अलावा दुर्घटना तथा रोगों का खतरा भी बना रहता है। 
 
ऐसे समय में मां बगलामुखी का यह रक्षा मंत्र और प्रयोग विधि उन्हें हर संकट से बचाता है। ग्रहों की विपरीत दशा और गलत संगत से बचाना भी जरूरी होता है। अत: मां बगलामुखी के मंत्र का जाप और उपाय करना लाभदायी होता है। आइए जानें वो खास मंत्र कौन-सा है... 
 
मां बगलामुखी का खास मं‍त्र :-
 
ॐ हं ह्लीं बगलामुखी देव्यै कुमारं रक्ष रक्ष। 
 
करें ये खास उपाय: - 
 
* दो नारियल देवी मां को अर्पित करें।
 
* देवी मां को मीठी रोटी का भोग लगाएं। 
 
* मंत्र जाप के समय पश्चिम की ओर मुख रखें।
 
* रुद्राक्ष की माला से 6 माला का मंत्र जप करें।

 
ये भी पढ़ें
वास्तु : खुशियों के लिए जरूरी हैं यह 10 काम की बातें