शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आज का मुहूर्त
  4. 24 August Muhurat

24 अगस्त 2019 के शुभ मुहूर्त

24 अगस्त 2019 के शुभ मुहूर्त। Muhurat 24 August - 24 August Muhurat
* 24 अगस्त 2019, शनिवार के दैनिक मुहूर्त 
 
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2019, अयन- दक्षिणायन, मास- भाद्रपद पक्ष- कृष्ण संवत्सर नाम- परिधावी, ऋतु- शरद, वार-शनिवार, तिथि (सूर्योदयकालीन)- अष्टमी, नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- रोहिणी, योग (सूर्योदयकालीन)- व्याघात, करण (सूर्योदयकालीन)- कौलव, लग्न (सूर्योदयकालीन)- सिंह।
 
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
 
राहु काल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
 
दिशा शूल- पूर्व, योगिनी वास- ईशान, गुरु तारा- उदित, शुक्र तारा- अस्त, चंद्र स्थिति- वृषभ।
 
व्रत/मुहूर्त- श्री कृष्ण जन्माष्टमी (वैष्णव), सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग। 
 
यात्रा शकुन- शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
 
आज का मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
 
आज का उपाय- शनि मंदिर में सरसों तेल दान करें।
 
आज जन्म लिए जातक का नामाक्षर- ओ, वा, वी, वु
 
वनस्पति तंत्र उपाय- शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]