• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. शनि कुंभ में अस्त, 12 राशियों का राशिफल, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
Written By WD Feature Desk
Last Updated : सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 (17:52 IST)

शनि कुंभ में अस्त, 12 राशियों का राशिफल, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में शनि अस्त, जानें किसे होगा लाभ और कौन रहेगा नुकसान में

Shani asta 2024
shani asta 2024: 11 फरवरी 2024 रविवार के दिन दोपहर 1:55 पर शनि ग्रह कुंभ राशि में अस्त हो गए हैं। शनि के अस्त होने से  तुला राशि और वृश्चिक राशि वालों को ढैया से मुक्ति मिलेगी। कर्क राशि के जातकों की ढैया शुरू हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर धनु राशि के जातकों को साढ़ेसाती के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलेगी तो मकर राशि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण समाप्त होकर तीसरा प्रारंभ होगा। कुंभ का पहला चरण समाप्त होकर दूसरा प्रारंभ होगा और मीन का पहला चरण शुरू होने वाला है। आओ जानते हैं 12 राशियों पर शनि के अस्त होने का क्या रहेगा प्रभाव। 12 राशियों का राशिफल।
1. मेष राशि : आपकी कुंडली के दसवें और ग्यारहवें घर के स्वामी शनि का ग्यारहवें घर अस्त होना धन प्राप्त के मामले में रुकावट डालेगा। योजना बनाकर काम करेंगे तो सफल होंगे। नौकरी में समय सामान्य रहेगा। व्यापारी हैं तो मध्यम लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंध सहज बने रहेंगे। सेहत ठीक नहीं रहेगी। मानसिक चिंता बनी रहेगी।
 
2. वृषभ राशि : आपकी कुंडली के नवम और दशम भाव के स्वामी शनि का दसवें घर में ही अस्त होना कार्यक्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। नौकरी में उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। व्यापारी हैं तो सतर्कता से काम करें। हानि होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य बनें रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
 
3. मिथुन राशि : शनि आठवें और नवम भाव के स्वामी होकर नवम भाव में ही अस्त होने जा रहा है। इसके परिणाम स्वरुप आपको बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सभी तरह की बाधाएं दूर होंगी और सफलता मिलेगी। व्यापार में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। नौकरी में सबकुछ अच्छा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर बात करें तो आप अधिक धन प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।
4. कर्क राशि : आपकी राशि के सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी अष्टम भाव में ही अस्त हो रहे हैं। ऐसे में आपके लिए यह शुभ है। अचानक से धनलाभ होने की प्रबल संभावना है। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की उच्च संभावना है। जीवनसाथी के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाए रखने में कामयाब होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
 
5. सिंह राशि : छठे और सातवें घर के स्वामी का कुंडली के सातवें ही घर में अस्त होना अच्छा माना जा रहा है। इस व्यापार के क्षेत्र में सकारात्मक तरीके से पूंजी निवेश करने और अच्छा लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। यात्राओं से लाभ होगा। नौकरी में संतुष्टि प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते कायम होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। सेहत सामान्य रहेगी।
 
6. कन्या राशि : आपकी कुंडली के पंचम भाव और षष्ठ भाव के स्वामी शनि का छठे भाव में ही अस्त होना चुनौतीभरा है। सफलता पाने में देरी लग सकती है। कर्ज के जाल में फंस सकते हैं। नौकरी का दबाव ज्यादा रहेगा। व्यापार में मिश्रित परिणाम देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अहम की समस्या परेशान कर सकती है। पैरों में दर्द बना रह सकता है।
Shani asta 2024
7. तुला राशि :  चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी शनि अब पंचम भाव में अस्त हो गए हैं। इसके परिणाम स्वरूप आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। नौकरी में संतुष्‍टि नहीं मिल पाएगी। व्यापार के क्षेत्र में धन हानि उठाना पड़ सकती है। रिश्तों में सुधार होगा। जोड़ा का दर्द बना रहेगा।
 
8. वृश्चिक राशि : शनि आपके तीसरे और चतुर्थ भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव में ही अस्त हो गए हैं। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। सुख सुविधाओं में कमी आएगी। नौकरी में सतर्कता से काम लेना होगा। व्यापार में घाटा होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। पीठ दर्द की समस्या हो सकती है।
 
9. धनु राशि : शनि आपके दूसरे और तीसरे घर के स्वामी होकर तीसरे ही घर में ही अस्त हुए हैं। सफलता मिलने में दूरी हो सकती है। व्यापारी हैं तो लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा हैं तो पहले की अपेक्षा अधिक कार्य करना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। रिश्ते के मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 
10. मकर राशि : आपकी कुंडली के पहले और दूसरे भाव के स्वामी शनि का आपके दूसरे ही घर में अस्त होना शुभ नहीं माना जा रहा है। इससे परिवार में धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इस दौरान आपके जीवन में असुरक्षा की भावना भी हावी होने वाली है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापारी हैं तो लाभ और हानि दोनों ही मिलने वाली है। रिश्‍ते ठीक रहेंगे। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
 
11. कुंभ राशि : आपकी राशि के पहले और 12वें भाव के स्वामी सूर्यदेव आपके लग्न में ही अस्त होने वाला है। इसका सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। करियर और नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दांत से संबंधित समस्या हो सकती है। साझेदारी के व्यापारी में समस्याओं उत्पन्न हो सकती है। धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। रिश्‍तों को सुधारने का प्रयास करें। सेहत पर ध्यान दें।
12. मीन राशि : शनि आपके 11वें और 12वें भाव के स्वामी होकर बारहवें भाव में अस्त हुए हैं। नौकरी बदलने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें। व्यापार में सतर्कता से काम लें, घाटा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद का सामना करना पड़ सकता है। जांघों में और पैरों में दर्द रहेगा।
ये भी पढ़ें
27 फरवरी 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त