biodatamaker
Mon, 21 Sep 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Kaal Sarp Yog

कालसर्प योग से राहत के सरलतम उपाय एवं मंत्र...

Kaal Sarp Yog
* जब हो कालसर्प योग, तब क्या करें, जानिए... 
 

 
 
कालसर्प योग से राहत पाने के लिए जातक को निम्न उपायों को आजमाने से उनका जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
* जिस जातक के जीवन में उपरोक्त लक्षण हैं, वह नागपंचमी के दिन किसी भी शिव मंदिर में या नाग-नागिन के मंदिर में नाग-नागिन का जोड़ा चढ़ा कर आएं। जोड़ा चांदी का, पंचधातु का, तांबे का या अष्ट धातु का हो।
 

 
*  नागपंचमी के दिन ही शिव मंदिर में 1 माला शिव गायत्री का जाप (यथाशक्ति) करें एवं नाग-नागिन का जोड़ा चढ़ाएं तो पूर्ण लाभ मिलेगा।

आगे पढ़ें शिव गायत्री मंत्र... 

 

 

शिव गायत्री मंत्र :
 
'ॐ तत्पुरुषाय विद्‍महे, महादेवाय धीमहि तन्नोरुद्र: प्रचोदयात्।'
 
* आम दिनों में भी कालसर्प दोष से मुक्ति के उपाय किए जा सकते हैं। विशेषकर सोमवार को शिव मंदिर में जो जातक यह मंत्र चंदन की अगरबत्ती लगाकर एवं दीपक (तेल या घी) लगाकर जाप करता है, तो उसे अवश्य ही श्रेष्ठ फल प्राप्त होता है।
 
* यह शिव गायत्री मंत्र सामान्य जातक भी अपने कल्याण के लिए जप सकता है।