गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Jupiter will enter in Virgo

गुरु कन्या राशि में, जानिए किस राशि के लिए कैसा होगा यह प्रवेश

गुरु कन्या राशि में, जानिए किस राशि के लिए कैसा होगा यह प्रवेश - Jupiter will enter in Virgo
ज्ञान, धर्म, न्याय, उच्च प्रशासनिक सेवा का कारक गुरु 12 अगस्त को सुबह 5.30 पर कर्क लग्न सूर्य के उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है और 13 सितंबर 2017 सुबह 5.30 तक रहेगा।


इस 13 मास की अवधि में 13 सितंबर से 10 अक्टूबर तक अस्त फिर 7 फरवरी 2017 से वक्री होकर 9 जून 2017 तक वक्री रहेगा।


 
यह भी पढ़ें... 
 
गुरु की पूर्ण दृष्टि सप्तम मीन राशि पर रहेगी व अन्य पंचम दृष्टि मकर राशि पर व नवम दृष्टि शुक्र की वृषभ राशि पर रहेगी।
 
आगे जानिए राशियों पर क्या असर करेगा यह परिवर्तन 


 

आइए जानें किसके लिए लाभदायक रहेगा यह परिवर्तन -


 
मेष राशि वालों के लिए मीन राशि द्वादश में होने से इन्हें बाहरी संबंधों में सफलता, विदेश यात्रा हो सकती है। यात्राओं से लाभ रहेगा।

वृषभ वालों के लिए मीन राशि एकादश भाव में होने से बड़े भाईयों से लाभ व आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।

मिथुन राशि वालों के लिए दशम भाव में मीन राशि होने से व्यापार, राजनीति में सफलता, नौकरी व पिता से लाभजनक स्थिति रहेगी।

 

 


कर्क राशिवालों के लिए मीन राशि नवम भाग्य भाव में होने से भाग्य में वृद्धि, धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेंगी। 

सिंह वालों के लिए अष्टम में मीन राशि होने से स्वास्थ्य लाभ, संतान को कष्ट, वाद विवाद से बचें। पढ़ाई में ध्यान दें।

कन्या राशिवालों के लिए सप्तम भाव में मीन राशि होने से विवाह के योग बनेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद, दैनिक व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

 

 


तुला राशि वालों के लिए मीन राशि षष्ट भाव में होने से न्याय में सफलता, नाना मामा से लाभ, शत्रु पक्ष से राहत, शुगर रोग की संभावना रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों के लिए मीन राशि पंचम में होने से संतान लाभ, विद्या के क्षेत्र में सफलता, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं मे लाभ रहेगा। मनोरंजन से जुड़े लोग भी सफल होंगे।


धनु राशि वालों के लिए मीन राशि चतुर्थ में होने से पारिवारिक स्थिति में सुधार, जनता से संबंधित कार्यों में सफलता, मकान, सम्पति में लाभ रहेगा। माता का सहयोग भी मिलेगा।   

 

मकर राशि वालों के लिए नवम भाव से गुरु की पराक्रम तृतीय भाव पर मीन राशि पर दृष्टि होने से पराक्रम में वृद्धि, भाईयों से सहयोग, साझेदारी में सफलता, शत्रुओं पर विजय होगी।

कुंभ राशि वालों के लिए अष्टम से होकर सप्तम दृष्टि मीन पर द्वितीय भाव पर होने से धन कुटुंम्ब का लाभ, वाणी के प्रभाव में वृद्धि होकर परिवार में शुभ कार्य होंगे।

मीन राशि वालों को गुरु का प्रभाव लग्न पर होंने से प्रभाव में वृद्धि, महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। धर्म की और रूझान रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विशेष उपाय : - 
 
* मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन राशि वालों को पुखराज पहनना अतिशुभ फलदायी रहेगा। साथ ही हल्दी का तिलक मस्तक पर लगाना विशेष फलदायी रहेगा। अस्त के गुरु व वक्री गुरु में पुखराज पहनना व हल्दी का तिलक लाभकारी रहता है।